दिनदहाड़े ज्वेलरी Shop में संचालक को गोली मारते Video आया सामने…पुलिस खंगाल रही CCTV, एक का चेहरा आया सामने, देखिए वीडियो

दुर्ग। दुर्ग जिले के अमलेश्वर क्षेत्र में बड़ी वारदात हुई है। एक सराफा कारोबारी के दुकान में घुसकर हत्या करने के बाद बदमाशों ने सनसनीखेज ढंग से दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया है। मृतक सुरेंद्र सोनी मूलत आरंग के सोनी पारा का निवासी थे। 6 साल पहले ही अमलेश्वर में समृद्धि ज्वेलर्स के नाम से सराफा कारोबार की शुरुआत की थी। घटना के बाद आरंग में शोक की लहर है।

सुनिए दुर्ग एसपी ने क्या कहा:-

बताया जा रहा हैं कि नकाबपोश 2 बदमाश दुकान के अंदर घुसे और मौका देखकर सराफा कारोबारी पर ताबड़तोड़ हमला करने के बाद ज्वेलरी की लूट कर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने क्षेत्र में नाकेबंदी कर फरार बदमाशों की सरगर्मी से तलाश कर रही हैं।

पूरा मामला दुर्ग जिला के अमलेश्वर थाना क्षेत्र का हैं। बताया जा रहा हैं कि यहां के तिरंगा चौक में समृद्धि ज्वेलर्स संचालित है। त्यौहारी सीजन में रोज की तरह आज सुबह दुकान के संचालक सुरेंद्र सोनी दुकान पर बैठे हुए थे।

दोपहर के वक्त दुकान खाली होने की वजह से वह दुकान में अकेले मौजूद थे। इसी दौरान 2 नकाबपोश युवक दुकान में घुसे और उन दोनों ने सराफा कारोबारी सुरेंद्र सोनी पर ताबड़तोड़ जानलेवा हमला कर दिया।

सराफा कारोबारी को अधमरा होने तक हमला करने के बाद बदमाश दुकान से ज्वेलरी और काउंटर से कैश लेकर फरार हो गये। उधर इस घटना की जानकारी के बाद लहुलूहान हालत में सराफा कारोबारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गयी। वही घटना की जानकारी के बाद जिले में नाकेबंदी कर दी गयी। पुलिस सीसीटीवी फूटेज की मदद से फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही हैं।

दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि आरोपियों ने दुकान से कितने की लूट की इसकी जांच की जा रही हैं। सराफा कारोबारी के बेटे की मदद से सामानों का मिलान कर लूटे गये ज्वेलरी और कैश की जानकारी जुटाई जा रही हैं।

एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि आरोपियों ने अपना आधा चेहरा ढक रखा था। प्राथमिक जांच में वारदात मेें 2 आरोपियों के शामिल होने की जानकारी सामने आ रही हैं। एसपी ने भरोसा दिलाया हैं कि पुलिस जल्द ही वारदात में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी कर लेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

तीन राज्यों में कोरोना की दस्तक, बिहार में बुजुर्ग...

भागलपुर। आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। भागलपुर जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग...