महादेव BOOK के खिलाफ दुर्ग पुलिस की कार्रवाई…सेक्टर-1 में चल रहा था महादेव का पैनल, चार गुर्गे पकड़े गये

भिलाई। भिलाई से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां दुर्ग पुलिस ने महादेव बुक से जुड़े चार युवकों को गिरफ्तार किया है। युवकों के खिलाफ पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है। भठ्ठी टीआई केके कुशवाहा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर नेलशन चौक सेक्टर 1 दबिश देने पर चार युवक महादेव बुक चलाते गिरफ्तार किए गए है।

आरोपियों के मोबाइल को चेक करने पर पुलिस को महादेव आईडी से जुड़े होने की जानकारी मिली। बैंक खाते में हुए सभी ट्रांजेक्शन के बारे में पत्राचार किया गया। युवकों के पास से 1 लैपटाप, 4 मोबाइल बरामद किया है।

आरोपियों के नाम:-
-प्रतीक सिंह, क्वाटर नंबर 9 सी क्रास स्ट्रीट सेक्टर 1, 34 वर्ष
-भरत राव, क्वाटर नंबर 5 ए सड़क एवेन्यू सी सेक्टर 2, 26 वर्ष
-मोहनीष गुप्ता, क्वाटर नंबर 7 बी सड़क 2 सेक्टर 1, 30 वर्ष
-जयकृष्णा, क्वाटर 4 डी सड़क 16 सेक्टर 2, 36 वर्ष

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में भाई ने ही बिल्डर के नाम पर...

भिलाई। शहर में कारोबारी के नाम और पहचान का कथित तौर पर गलत इस्तेमाल कर लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया...

वोट चोरी के मुद्दे पर BJP का कांग्रेस को...

रायपुर। ‘वोट चोरी’ और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर सियासी घमासान के बीच भाजपा सांसद एवं प्रदेश मुख्य प्रवक्ता...

पामगढ़ में शराब पीने के बाद दो की मौत...

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ में शराब पीने के बाद दो लोगों की मौत से सनसनी फैल गई है। मृतकों में पामगढ़ नगर पंचायत के...

बस्तर दशहरा को लेकर दीपक बैज का BJP पर...

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बस्तर दौरे और ऐतिहासिक बस्तर दशहरा को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा पर तीखा हमला बोला...