अमलेश्वर में ज्वेलरी शॉप संचालक की हत्या करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार: पुलिस ने 30 घंटो के अंदर हत्यारों को इस शहर से किया अरेस्ट

दुर्ग। दुर्ग जिले के अमलेश्वर में बीते दिन गुरुवार को एक ज्वेलर्स संचालक की दुकान में घुस कर हत्या और लूट के मामले में कर दी गई थी। जिससे शहर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाना शुरु हो गया था। घटना के बाद पुलिस तुरंत आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। जिसके बाद आज शुक्रवार को उन्हें बड़ी सफलता मिली है और सिरग 30 घंटों के अंदर सभी 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चारों आरोपियों को बनारस से गिरफ्तार किया है।

जाँच के बाद पुलिस ने ज्वेलर्स संचालक की हत्या करने वाले चारो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बनारस से हुई चारों आरोपी की गिरफ्तारी के बाद सभी को पुलिस अब दुर्ग लेकर आ रही है। जानकारी के अनुसार अमलेश्वर में घटना को अंजाम देने के बाद सभी अलग-अलग रास्तों से होकर बनारस पहुंचे थे और फिर वहां अपना सुरक्षित ठिकाना ढुंढ रहे थे।

वारदात के बाद CCTV और टोल नाका पर साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस बनारस पहुंची और आरोपियों को गिरफ्तार किया। बताते चले की अमलेश्वर के तिरंगा चौक पर स्थित समृद्धि ज्वेलर्स के संचालक सुरेंद्र कुमार सोनी को गोली मारने के बाद दुकान में लूटपाट करने वाले आरोपियों के बारे में कल ही देर शाम तक दुर्ग पुलिस ने पता लगा लिया था।

दुर्ग पुलिस को इस बात की पुख्ता साबुत मिले थे की आरोपी और उसके तीन साथी पांच दिनों से रायपुर के आरंग में आकर ठहरे हुए थे। मृतक भी मूल रूप से आरंग का रहने वाला था। पुलिस टीम अभी इनसे पूछताछ नहीं कर पायी है, लिहाजा अभी इस पूरे घटनाक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिल पायी है।

कयास लगाए जा रहे है की ये मामला सुपारी किलिंग का भी हो सकता है। पुलिस ने जिस आरोपी को चिन्हित किया है, उसका नाम सौरभ कुमार बताया जा रहा है। वो श्रीराम आरके वस्त्रालय मुसैदी, जिला कोडरमा, झारखंड का निवासी है। अब तक जांच में पता चला है कि सौरभ कुमार अपने चार साथियों के साथ पांच दिनों से आरंग में आकर रुका हुआ था।

आरोपियों के नाम:-
1. सौरभ कुमार सिंह, पिता अर्जुन सिंह, उम्र 24, निवासी ग्राम दंडीबाग थाना गया जिला गया
2. अभय कुमार भारती उर्फ बाबू, पिता वंश राज भारती, उम्र 18, निवासी बामणिया थाना धानापुर जिला चंदौली
3. आलोक कुमार यादव, पिता सतेंद्र यादव, उम्र 18, ग्राम पहलेजा सापुदियारा थाना सोनपुर छपरा
4. अभिषेक कुमार झा, पिता अवध किशोर झा, उम्र (जानकारी नहीं), निवासी ग्राम रजला जिला मुजफ्फरपुर

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फेसबुक पर प्यार का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म,...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती एक युवती के लिए दर्दनाक साबित हुई। उत्तर प्रदेश के एक युवक ने...

पारिवारिक विवाद में डबल मर्डर : देवर ने की...

बेमेतरा। जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोरेघाट में पारिवारिक विवाद ने बुधवार को खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि एक देवर ने...

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के चुनाव पर हाईकोर्ट में...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने भूपेश बघेल की चुनाव याचिका को निरस्त करने की मांग को खारिज कर दिया है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल...

CG News : विवाद के बाद पति-पत्नी ने लगाई...

गरियाबंद। जिले के जुगाड़ थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पायलीखण्ड गांव के जंगल में बुधवार को पति-पत्नी के शव पेड़ से...