CG Foundation Day: छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर जिला मुख्यालयों में एक नवंबर को होगा एक दिवसीय प्रोग्राम…स्थानीय कलाकार प्रस्तुत करेंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

रायपुर। एक नवंबर 2022 को छत्तीसगढ़ राज्य का 22 वा जन्मदिन है। यानी की छत्तीसगढ़ राज्य का स्थापना दिवस विगत वर्ष की तरह इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालयों में एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिला मुख्यालयों में एक नवंबर को एक दिवसीय कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश जारी कर दिए हैं। 

शासन द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि जिला मुख्यालयों में एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजन के संबंध में कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विकास विभाग की विभागीय प्रदर्शनी का आयोजन किया जाए। विभिन्न विभागों में विशेष उपलब्धियों को विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाए। कार्यक्रम स्थल पर राज्य शासन के विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं एवं सफल परियोजनाओं का प्रदर्शन किया जाए। विगत वर्षों की उपलब्धियों को भी प्रदर्शित किया जाए।

जिला स्तर पर स्थानीय कलाकारों के द्वारा एक नवंबर को एक दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाए। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन शालीन होना चाहिए। जिला मुख्यालयों के समस्त शासकीय विभागों में एक नवंबर को रात्रि को रोशनी की जाए। शासन के कल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों कोे कार्यक्रम में लाभान्वित किया जाए। 

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...