भाई-दूज पर्व पर बहनों ने अरुण वोरा को तिलक लगाकर दिया आशीष…MLA ने वार्डों के भ्रमण कर त्योहार की बधाई देने के साथ ही देखी समस्याएं

दुर्ग। आज पूरे भारत में भाई दुज का पर्व मनाया जा रहा है। हिंदू संस्कृति में इस पर्व का बड़ा महत्व है। भाई बहन के प्रेम के प्रतीक एवं धार्मिक मान्यता के अनुसार रक्षा बंधन की तरह ही महत्वपूर्ण पर्व भाई दूज के दिन विभिन्न वार्ड की महिलाओं ने दुर्ग शहर कांग्रेस विधायक अरुण वोरा को तिलक लगा कर उनकी लंबी उम्र एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया, वोरा परिवार ने बहनों का स्वागत करते हुए उन्हें दीवाली, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज की बधाई दी।

जिसके बाद विधायक वोरा शहर के विभिन्न वार्डों में दौरा कर आम जनों से मुलाकात की व दीवाली की बधाई देने के साथ ही शहर की समस्याओं का जायजा लिया। नागरिकों के साथ आंध्रा इडली सेंटर में इडली का लुत्फ लेने जे साथ ही स्टेशन पहुंच कर उन्होंने कुलियों से भी मुलाकात की एवं मिठाई खिला कर उन्हें पर्व की शुभकामनाएं दीं।

साफ सफाई से संबंधित शिकायतें मिलने पर उन्होंने निगम अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि त्योहार के बाद सभी वार्डों में सफाई अभियान चलाएं कहीं भी बंद स्ट्रीट लाइट, सड़कों पर कचरा एवं जाम नालियों की शिकायत ना हो साथ ही आंतरिक सड़कों के लिए जारी राशि का सदुपयोग करते हुए सभी कार्यों को तत्काल प्रारंभ करें।

वोरा ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कहा कि मुख्यमार्ग सौंदर्यीकरण कार्य मे अब किसी भी प्रकार की ढिलाई ना बरती जाए समय सीमा तय कर डामरीकरण, पेवर ब्लॉक एवं चौक चौराहों का सौंदर्यीकरण तुरंत प्रारंभ कराया जाए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

तीन राज्यों में कोरोना की दस्तक, बिहार में बुजुर्ग...

भागलपुर। आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। भागलपुर जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग...