लव, सेक्स फिर शादी से इंकार: युवती से पहले की दोस्ती, फिर शादी का झांसा देकर लगातार करता रहा दुष्कर्म,…जब युवती ने शादी के लिए बनाया दबाव, तो दूसरे कास्ट की होने से आरोपी ने शादी से किया इनकार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के न्यायधानी में युवती से दोस्ती कर रेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है की आरोपी ने पहले युवती से दोस्ती की फिर शादी करने का वादा कर लगातार उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो युवक ने शादी से इंकार कर दिया। युवक ने बताया की उसके परिवार वाले इंटरकास्ट मैरिज करने के लिए तैयार नहीं है। इससे परेशान होकर युवती ने प्रेमी के खिलाफ थाने में केस दर्ज करा दी। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार कोटा क्षेत्र के गनियारी निवासी दुर्गेश साहू (28) सब्जी बेचने का धंधा करता है। करीब साल भर पहले उसकी पहचान सरकंडा क्षेत्र की रहने वाली 25 वर्षीय युवती से हुई। लड़की सिलाई-कढ़ाई का काम करती है। पहचान होने के बाद दोनों की बातचीत होने लगी और दोस्ती हो गई।

इस दौरान दुर्गेश साहू ने युवती से प्यार का इजहार किया और उसके साथ शादी करने का प्रस्ताव रखा। युवती भी उसकी बातों में आ गई और उससे प्यार करने लगी। बीते 14 सितंबर को युवक उसे घुमाने के बहाने सिविल लाइन क्षेत्र के होटल में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद से वह लगातार शारीरिक संबंध बनाते रहा।

कुछ समय पहले युवती ने जब अपने प्रेमी दुर्गेश पर शादी करने के लिए दबाव बनाना शुरू की, तब युवक उससे पीछा छुड़ाने की कोशिश करने लगा। युवती ने उससे शादी नहीं करने का कारण पूछा, तब दुर्गेश ने कहा कि वह दूसरे कास्ट की है और उसके घरवाले इंटरकास्ट मैरिज के लिए राजी नहीं है। इसलिए वह शादी नहीं कर सकता। प्यार में धोखा खाने के बाद युवती शिकायत लेकर सिविल लाइन थाने पहुंच गई। TI परिवेश तिवारी ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर आरोपी युवक दुर्गेश साहू को गिरफ्तार कर लिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...