वाइफ का बर्थडे पार्टी मनाने गए थे ढाबा, इधर कारोबारी के घर से 4 लाख के ज्वेलरी और कैश हो गया पार; दुर्ग पुलिस ने किया मामला दर्ज

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के VIP जिले दुर्ग में कारोबारी के घर से चोरी का मामला सामने आया है। चोरो ने घर से सोना-चांदी समेत नगद पार कर दिया है। शिकायत पर पद्मनाभपुर पुलिस ने धारा 457,380 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पद्मनाभपुर पुलिस ने बताया कि आदर्श नगर दुर्ग निवासी कारोबारी अमितेश जैन की पत्नी का रविवार को जन्मदिन था। सभी शाम को घर पर ताला लगाकर पोटिया के एक ढाबा में खाना खाने गए थे।

दो घंटे बाद घर वापस आकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा मिला। मकान का ताला तोड़कर सोना चांदी के जेवरात व नगदी पार हुआ है। चोरी हुए सामानों की कीमत 4 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस जाँच में जुट गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में भाई ने ही बिल्डर के नाम पर...

भिलाई। शहर में कारोबारी के नाम और पहचान का कथित तौर पर गलत इस्तेमाल कर लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया...

वोट चोरी के मुद्दे पर BJP का कांग्रेस को...

रायपुर। ‘वोट चोरी’ और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर सियासी घमासान के बीच भाजपा सांसद एवं प्रदेश मुख्य प्रवक्ता...

पामगढ़ में शराब पीने के बाद दो की मौत...

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ में शराब पीने के बाद दो लोगों की मौत से सनसनी फैल गई है। मृतकों में पामगढ़ नगर पंचायत के...

बस्तर दशहरा को लेकर दीपक बैज का BJP पर...

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बस्तर दौरे और ऐतिहासिक बस्तर दशहरा को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा पर तीखा हमला बोला...