काम की खबर: छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के दिन मुख्यमंत्री मितान योजना में जोड़ी गई नई सर्विस…इतने उम्र तक के बच्चों का अब घर पर बनेगा आधार कार्ड; पढ़िए क्या है प्रोसेस

रायपुर। छत्तीसगढ़ की फेमस स्कीम मुख्यमंत्री मितान योजना में नई सर्विस जोड़ी गई है। मुख्यमंत्री मितान योजना से अब बच्चों के आधार कार्ड भी बनवाए जा सकेंगे। जानकारी के अनुसार अब शहरी क्षेत्रों में बच्चों का आधार कार्ड बनवाने हेतु आधार सेवा से जुड़े कर्मचारी खुद घर आकर आधार कार्ड बनाएंगे। प्रदेश में यह सुविधा मुख्यमंत्री मितान योजना के तहत दी जाएगी। एक नवम्बर राज्य स्थापना दिवस से इस योजना में आधार कार्ड की नई सेवा भी जोड़ दिया गया है। बताते चले की यह सुविधा केवल पांच साल तक के बच्चों के लिए है।

इस पर अधिकारियों ने बताया, जनता को आवश्यक सेवायें घर पर ही उपलब्ध कराने के लिये मुख्यमंत्री मितान योजना शुरू की गई थी। इस योजना की सफलता को देखते हुए एक नवंबर से इसमें एक और सेवा को जोड़ा जा रहा है। इस योजना के तहत अब 5 वर्ष तक के बच्चों का आधार मितान के जरिए घर आकर बनाया जाएगा। टोल फ्री नंबर 14545 पर कॉल कर अपनी सुविधानुसार अपॉइंटमेंट बुक किया जा सकता है।

फाइल फोटो

पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण होने के कुछ ही दिनों में बच्चे का आधार आवेदक के घर के पते पर पहुंच जाएगा। आवेदक के बताए तारीख पर मितान बच्चे का आधार पंजीकरण करने घर आएंगे। मुख्यमंत्री मितान योजना को फिलहाल प्रदेश के 14 नगर निगमों में शुरू किया गया है। बाद में प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में इसे लागू किया जाना है। इस योजना में अब तक जन्म प्रमाण-पत्र, मृत्यु प्रमाण-पत्र, विवाह प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, निवास प्रमाण-पत्र जैसे जरूरी सेवाएं घर बैठे मिल रही हैं।

छोटे बच्चों का आधार बनाने से यह एक डिजिटल फोटो पहचान के रूप में भी काम आता है। इसके अतिरिक्त पासपोर्ट, पैन कार्ड, बैंक खाता के लिए भी आधार कार्ड उपयोगी रहेगा। बच्चों के आधार पंजीयन के समय माता, पिता में से किसी एक का आधार नंबर और बायोमेट्रिक अनिवार्य होगा। 5 साल तक के बच्चों का आधार बनाने के लिए राशन कार्ड, सीजीएसएस/ स्टेट गवर्नमेंट/ ईसीएचएस/ ईएसआईसी /मेडिकल कार्ड, आर्मी कैंटीन कार्ड, पासपोर्ट, बर्थ सर्टिफिकेट, राज्य अथवा केंद्र सरकार से जारी परिवार से संबंधित दस्तावेज लगेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...