छत्तीसगढ़ के तर्ज पर हिमाचल में भी गोबर खरीदी का वादा: विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र जारी…OPS बहाली के साथ युवाओं के लिए 5 लाक रोजगार, महिलाओं को मिलेगा 1500 रुपये; 10 पॉइंट्स में पढ़िए मैनिफेस्टो

शिमला। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव बेहद ही करीब है। कांग्रेस ने शनिवार को विधानसभा चुनाव 2022 के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस ने इसे हिमाचल, ‘हिमाचलियत और हम कांग्रेस प्रतिज्ञा पत्र 2022’ नाम दिया है। कांग्रेस ने भ्रष्‍टाचार मुक्‍त पादरर्शी प्रशासन के मुद्दे को सबसे पहले रखा है। इस मौके पर छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल भी मौजूद रहे। छत्तीसगढ़ के तर्ज पर हिमाचल में भी कांग्रेस ने 2 रूपए किलो गोबर खरीदने का वादा किया है।

इसमें कहा गया है कि पहली कैबिनेट बैठक में 1 लाख लोगों को रोजगार देने का काम किया जाएगा। कांग्रेस ने घोषणापत्र में हिमाचल की जनता को 10 वादा किया है, जिसमें महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह, 300 यूनिट मुफ्त बिजली और 2 रुपये प्रति किलो गाय के गोबर की खरीद शामिल है। इसके अलावा पार्टी ने पुरानी पेंशन योजना और प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में 10 करोड़ ‘स्टार्टअप निधि’ देने का वादा किया है।

घोषणा पत्र कमेटी के अध्यक्ष कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि भाजपा सरकार में जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही हैं। कोई वादा पूरा नहीं किया है। भ्रष्टाचार बढ़ा है। 10 गारंटी पहले दी हैं। ओपीएसम बहाली और एक लाख रोजगार का पहली कैबिनेट में निर्णय लेंगे।

कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में कहा है कि फलों की कीमत बागवान ही तय करेंगे। साथ ही हर विधानसभा क्षेत्र में 4 अंग्रेजी स्कूल खोले जाने की बात कही गई है। इसके अलावा मोबाइल वैन से हर गांव में मुफ्त इलाज की सुविधा देने का भी वादा किया गया है। वहीं, पार्टी ने पशुपालकों से रोजाना 10 लीटर दूध खरीद करने का वादा किया है।

10 पॉइंट्स में पढ़िए मैनिफेस्टो:

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चक्रवाती तूफान को लेकर मंत्री टंक राम वर्मा का...

रायपुर। बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान अर्नब के संभावित असर को देखते हुए छत्तीसगढ़ में प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया...

रायगढ़ में राशन दुकान चोर गिरोह का पर्दाफाश :...

रायगढ़। जिले में शासकीय उचित मूल्य की दुकानों को लगातार निशाना बना रहे चावल-शक्कर चोर गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। पुसौर पुलिस...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले : 15 नवंबर से...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर 2026 से धान खरीदी शुरू होगी और किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जाएगा।...

मंत्री ओपी चौधरी का बड़ा ऐलान : अब सिर्फ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल यानी हाउसिंग बोर्ड की भूमिका अब केवल मकान बनाने तक सीमित नहीं रहेगी। प्रदेश सरकार इसे...