तैलिक साहू महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी भिलाई के तीन युवाओं को मौका: आनंद, प्रेमकिशन और सनीर साहू को मिली जिम्मेदारी, संगठन में बेहतर काम का मिला इनाम

  • छत्तीसगढ़ के 10 पदाधिकारियों को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मिला स्थान
  • राजनांदगांव से डिकेश साहू को भी मिला राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मौका, अभी संभाल रहे राजनांदगांव युवा प्रकोष्ठ का संयोजक का जिम्मा

भिलाई। अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में छत्तीसगढ़ के 10 पदाधिकारियों को मौका मिला है। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू, तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष संदीप साहू और हस्तशिल्प कला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ समाजसेवी दीपक ताराचंद साहू की अनुसंशा पर उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी मिली है।

छत्तीसगढ़ साहू युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक आनंद साहू, प्रदेश संगठन महामंत्री प्रेमकिशन साहू और युवा प्रकोष्ठ के संयुक्त सचिव, रिसाली निगम के पार्षद सनीर साहू को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मौका मिला है। तीनों दुर्ग जिले के रहने वाले हैं। उनके अलावा 7 अन्य पदाधिकारी हैं, जो राष्ट्रीय कार्यकारिणी में काम करेंगे।

इस संबंध में अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री रामलाल गुप्ता की ओर से आदेश जारी हुआ है। जिसमें कहा गया है कि, समाज के प्रति, संगठन के प्रति समर्पण और मेहनत को देखते हुए नियुक्ति की जा रही है।

महासभा के नियमों व निर्देशों का पालन करते हुए अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा स्वयं आजीवन सदस्य रहेंगे और सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को महासभा से जोड़कर महासभा को मजबूत बनाने में सहयोग प्रदान करेंगे।

इन्हें मिला राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मौका

आनंद साहू भिलाई, प्रेमकिशन साहू भिलाई, सनीर साहू भिलाई, डिकेश साहू राजनांदगांव, आलोक साहू सूरजपुर, विनोद साहू दंतेवाड़ा, रवि साहू कोरबा, स्वप्निल साहू, दुलीकिसन साहू महासमुंद, डॉ. दिलीप साहू गरियाबंद को मौका मिला है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सक्ती गोलीकांड : कांग्रेस ने बनाई जांच समिति, रामकुमार...

रायपुर। सक्ती जिले के ग्राम जोंगरा में गोली मारकर युवती पूर्णिमा चौहान की नकाबपोश युवकों द्वारा की गई हत्या के मामले की जांच के...

छत्तीसगढ़ में चमकेगा हीरा! महासमुंद के बलौदा-बेलमुंडी में बड़ी...

रायपुर, 27 जून 2026। छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा को नई पहचान दिलाने की दिशा में एक बहुत बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया गया है।...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घर के सामने नशीली...

दुर्ग। अवैध नशीली टेबलेट की बिक्री करने वाले आरोपी को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भिलाई के स्टेशन मरोदा क्षेत्र में आरोपी युवक...

दुर्ग में दो यूट्यूबर्स पर दूसरी FIR, वीडियो हटाने...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जुड़े कथित इंस्टाग्राम चैट विवाद में फंसे 2 यूट्यूबर्स सागर साहू और पुष्पराज...