NH में छत्तीसगढ़ के बिजनेसमैन सहित 3 की मौत: सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर से जा टकराई कार…अस्थियां विसर्जित करना गया था कारोबारी

बिलासपुर। बिलासपुर के बिजनेसमैन और उसके चचेरे भाई के साथ पुजारी की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई है। एक्सीडेंट उत्तरप्रदेश के प्रयागराज-वाराणसी नेशनल हाईवे में हंडिया के पास हुआ है। इस हादसे में ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया है। कारोबारी अपने बड़े भाई की अस्थि विसर्जन कर चचेरे भाई, पुजारी और ड्राइवर के साथ लौट रहे थे। तभी उनकी तेज रफ्तार कार हाईवे किनारे खड़ी ट्रेलर से जा टकराई और कार के परखच्चे उड़ गए।

मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर के कोटा में रहने वाले संजय गुप्ता उर्फ अप्पू (45) के बड़े भाई संदीप गुप्ता की बीते गुरुवार को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार करने के बाद तीसरे दिन संजय गुप्ता अपने भाई की अस्थियां लेकर विसर्जन करने प्रयागराज गए थे। संजय के साथ उनका चचेरा भाई सौरभ गुप्ता उर्फ सोनू (35), चकरभाठा में रहने वाले उनके गुरु पुरोहित श्याम दीक्षित (40) और रायपुर निवासी ड्राइवर हरेंद्र गंधर्व भी थे।

रविवार की सुबह प्रयागराज पहुंचने के बाद उन्होंने गंगा नदी में अस्थि विसर्जन किया। उनके पुरोहित और गुरु ने पिंडदान कराया। क्रियाकर्म कराने के बाद शाम को सभी कार में सवार होकर लौट रहे थे। प्रयागराज से करीब 40 किलोमीटर दूर प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर हंडिया के पास उनकी तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर से जा टकराई। इस हादसे में कार सवार चारों लोग बुरी तरह से घायल हो गए। इस दौरान श्याम दीक्षित की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हंडिया भेजा गया।

गंभीर रूप से घायल संजय गुप्ता, चचेरे भाई सौरभ और ड्राइवर हरेंद्र की गंभीर हालत को देखते हुए प्रयागराज स्थित एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान सौरभ गुप्ता की मौत हो गई। अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार की सुबह करीब 11 बजे संजय गुप्ता ने भी दम तोड़ दिया। वहीं, हरेंद्र को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।

हादसे की जानकारी मिलते ही घबराए परिजन सोमवार की सुबह प्रयागराज पहुंचे। तीनों शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजन कोटा के लिए निकल गए हैं। मंगलवार की सुबह संजय और चचेरे भाई सौरभ का अंतिम संस्कार कोटा में किया जाएगा। वहीं, पुरोहित श्याम दीक्षित की अंत्येष्टि चकरभाठा में होगी। इस घटना के बाद परिवार के साथ ही मोहल्ले में मातम छा गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कोंडागांव: नायब तहसीलदार निधि एस. नेताम का रायपुर में...

कोंडागांव। धनोरा तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार सुश्री निधि एस. नेताम का सोमवार देर रात रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान...

दुर्ग में यूसीसी (UCC) पर हाई-लेवल बैठक संपन्न: समान...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा गठित...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, केंद्र सरकार...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जजों की कमी को दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम...

छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्ग सहित...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।...