श्रीलंका में भिलाई के क्रिकेटर का जलवा: जतिन ने ठोके 97 रन और 3 विकेट भी झटके; देखिये स्कोर कार्ड

भिलाई। भिलाई के क्रिकेटर जतिन सहाय सक्सेना ने श्रीलंका में शानदार प्रदर्शन किया है। श्रीलंका में इन दिनों मेजर लीग टूर्नामेंट (Major League Tournament) का आयोजन चल रहा है। जिसमें कटुनायके (Katunayake) मैदान में निगम्बो (Negombo) क्रिकेट क्लब और न्युगेगोड़ा स्पोर्ट्स वेल्फेयर क्लब (Nugegoda SWC) के बिच ग्रुप B का मैच हुआ। जिसमे भारतीत मूल के जतिन सक्सेना ने निगम्बो (Negombo) क्रिकेट क्लब की तरफ से खेलते हुए न्युगेगोड़ा स्पोर्ट्स वेल्फेयर क्लब (Nugegoda SWC) के विरुद्ध ड्रॉ मैच में शानदार प्रदर्शन किया।

इस मैच में उन्होंने 3 महत्तवपूर्ण विकेट झटके और सीजन का चौथा अर्ध शतक जड़ते हुए 180 गेंदों का सामना कर 97 रन ऋणों की पारी खेली हालाँकि जतिन 3 रनों से अपने शतक से चूक गए। इसके साथ ही प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उन्होंने अपना दसवां अर्ध शतक भी पूरा किया। बता दें की जतिन मूल रूप से भिलाई के है और वे भारतीय स्टेट बैंक (SBI) क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय-1 भोपाल में पदस्थ है।

ऐसा था मैच का हाल
पहली पारी में निगम्बो (Negombo) क्रिकेट क्लब की टीम 284 रनों पर आलआउट हो गई। वहीँ दूसरी पारी में बैटिंग करनी उत्तरी न्युगेगोड़ा स्पोर्ट्स वेल्फेयर क्लब (Nugegoda SWC) की टीम अपने 10 विकेट के नुकसान पर 294 रन बना पाई। मैच की तीसरी पारी में निगम्बो (Negombo) क्रिकेट क्लब की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 36 रन बनाए और समय के चलते 3 दिवसीय मैच को ड्रा घोषित कर दिया गया।

यहां क्लिक कर देखिये मैच का पूरा स्कोरकार्ड

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, एक...

सरगुजा। जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के सरगवां गांव में गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। गांव के एक प्रेमी जोड़े ने एक साथ...

फार्म हाउस में खूनी विवाद : पत्नी की पिटाई...

दुर्ग: पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के मोहन्दी गांव में पत्नी पर चरित्र शंका को लेकर मारपीट करने वाले एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या किए जाने...

घुमका नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा : अध्यक्ष...

राजनांदगांव। नगर पंचायत घुमका के अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी फूलमती वर्मा ने शानदार जीत दर्ज करते हुए भाजपा प्रत्याशी किरण वर्मा को...

NEET पेपर लीक के विरोध में NSUI का प्रदर्शन,...

बिलासपुर। NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर बुधवार को एनएसयूआई (NSUI) ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के निवास का घेराव कर जोरदार...