भिलाई में पुरानी मछली मार्केट की बदलेगी तस्वीर…MIC में मेयर नीरज की अध्यक्षता में मिली मंजूरी, कई महत्वपूर्ण फैसले भी

भिलाई। भिलाई नगर निगम में सोमवार को महापौर परिषद की बैठक समपन्न हुई। वार्ड क्रमांक 37 संत रविदास नगर में पुराना मछली मार्केट के भवन का संधारण किया जाएगा, इसकी मंजूरी महापौर परिषद ने दी है। महापौर परिषद की बैठक महापौर नीरज पाल की अध्यक्षता और निगमायुक्त रोहित व्यास तथा अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी की उपस्थिति में संपन्न हुई।

बैठक में वार्ड क्रमांक 37 संत रविदास नगर में पुराना मछली मार्केट के भवन का संधारण करने के कार्य को एमआईसी ने स्वीकृति दी है। अधोसंरचना मद के तहत यह कार्य होगा। इसके अलावा संतोषी पारा में स्थित डॉ बी. आर. अंबेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन के संचालन/ संधारण/ प्रबंधन के लिए निविदा आमंत्रित की जाएगी। बैठक में महापौर परिषद के सदस्य लक्ष्मीपति राजू, सीजू एंथोनी, साकेत चंद्राकर, मालती ठाकुर, एकांश बंछोर, संदीप निरंकारी, केशव चौबे, आदित्य सिंह, मन्नान गफ्फार खान, लालचंद वर्मा, रीता सिंह गेरा, मीरा बंजारे, चंद्रशेखर गवई तथा नेहा साहू मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...