डोंगरगांव हेलीपैड में CM का जोरदार स्वागत: 100 साल पुराने प्राचीन मंदिर में बघेल ने किया पूजा अर्चना…छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर भेंट-मुलाकात की शुरुआत; 77 हितग्राहियों को…

डोंगरगांव, राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल ने आज राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर हैं। लाल बहादुर नगर हेलीपैड पहुँचने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया।

100 साल पुराने प्राचीन मंदिर में पूजा अर्चना
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यहां के प्राचीन हनुमान मंदिर और साईं मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। यह मंदिर 100 साल पुराना है और लोगों की आस्था का केंद्र है।

प्राचीन मंदिर की विशेष आस्था
ग्रामीणों ने बताया कि 100 साल से अधिक प्राचीन मंदिर है। प्राचीन हनुमान मंदिर में मनोकामना और सिद्धि के लिए पूजा अर्चना की जाती है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में प्राचीन हनुमान मंदिर की विशेष आस्था और लोगों की श्रद्धा है। मुख्यमंत्री ने यहां श्री साईं मंदिर में भी पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर डोंगरगांव में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की है।

विभिन्न योजनाओं के तहत 77 हितग्राहियों को बांटे समान
लालबहादुर नगर, विधानसभा डोंगरगांव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विभिन्न विभागों की योजनाओं के तहत 77 हितग्राहियों को मोटरराइज्ड साइकल, ट्राईसाइकिल, पोषण कीट, सिलाई मशीन, गैस सिलेंडर, बीज सहित विभिन्न सामग्रियों का वितरण किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चक्रवाती तूफान को लेकर मंत्री टंक राम वर्मा का...

रायपुर। बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान अर्नब के संभावित असर को देखते हुए छत्तीसगढ़ में प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया...

रायगढ़ में राशन दुकान चोर गिरोह का पर्दाफाश :...

रायगढ़। जिले में शासकीय उचित मूल्य की दुकानों को लगातार निशाना बना रहे चावल-शक्कर चोर गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। पुसौर पुलिस...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले : 15 नवंबर से...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर 2026 से धान खरीदी शुरू होगी और किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जाएगा।...

मंत्री ओपी चौधरी का बड़ा ऐलान : अब सिर्फ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल यानी हाउसिंग बोर्ड की भूमिका अब केवल मकान बनाने तक सीमित नहीं रहेगी। प्रदेश सरकार इसे...