दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र से कई कांग्रेस कार्यकर्ता समेत 50 से अधिक लोगों ने BJP में ली एंट्री…MP विजय बघेल ने दिलाया संकल्प; जानिए क्या है वजह…?

दुर्ग-भिलाई। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, लगातार भाजपा में प्रवेश कर रहे हैं। कुछ दिन पहले भी स्थानीय ग्रामीणों ने इस क्षेत्र से भाजपा में प्रवेश किया था और आज भी 50 से अधिक ग्रामीणों ने भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश कर लिया है। इनमें महिला कार्यकर्ताओं की संख्या काफी अधिक है।

सांसद विजय बघेल के समक्ष इन कार्यकर्ताओं ने भाजपा में प्रवेश किया है। सांसद बघेल ने इन कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति नीति और सिद्धांत के प्रति निष्ठा बनाए रखने का संकल्प दिलाते हुए भाजपा में प्रवेश दिलाया।

सांसद बघेल ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी, देश को मजबूत और अखंड बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। देश में भारतीय जनता पार्टी ही राष्ट्रहित की चिंता करने वाली पार्टी है।

मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा में प्रवेश करने वाले इन कार्यकर्ताओं में से ढेर सारे लोग पहले कांग्रेस से जुड़े रहे हैं। इन कार्यकर्ताओं ने यहाँ कहा है कि, कांग्रेस में उन्हें वह महत्व नहीं मिला, जिसके वे हकदार थे।

सांसद विजय बघेल ने बताया कि कांग्रेस के इन कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव में मंत्री को जिताने का काम किया। नगर निगम चुनाव में भी कांग्रेस के पार्षदों को जिताने के लिए कड़ी मेहनत की। लेकिन कांग्रेस में क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं को महत्व नहीं मिल रहा है जिससे नाराज होकर कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़ रहें है।

उन्होंने कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ में आम लोगों में प्रदेश की कांग्रेस सरकार के प्रति नाराजगी बढ़ रही है। गांव गांव गली-गली में अवैध रूप से दारू बेचने वाले लोगों के हौसले बुलंद हैं। हर विभाग में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर बढ़ गया है। छत्तीसगढ़ से कोयला चोरी और बेहिसाब सम्पति बनाने का जो मामला सामने आया है वह सबके सामने है। ऐसे में आम जनता कांग्रेस से त्रस्त हो गई है।

उन्होंने कहा कि इसके विपरीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने देश को मजबूत बनाने के लिए जो निर्णय लिए हैं और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के साथ जो ढेर सारे नए काम शुरू हुए हैं उससे देश में समृद्धि और आत्मनिर्भरता बढ़ रही है।

कार्यक्रम में जिला भाजपा भिलाई के अध्यक्ष बृजेश बिजपुरिया भी शामिल हुए। उन्होंने भाजपा में प्रवेश करने वाले नए कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने पिछले 8 वर्षों के दौरान देश में जो काम किया है उससे पूरे देश की जनता प्रभावित है और भाजपा के पक्ष में बड़ा माहौल तैयार हुआ है।

इन ग्रामीणों ने रिसाली के कार्यकर्ता राजा डेहरिया और रुकमणी बुंदेला के नेतृत्व में सर्व पप्पू चंद्राकर, ललित चंद्राकर और मनीष यादव की प्रेरणा से भाजपा में प्रवेश किया है। इनमें सुमति मानिकपुरी, कल्याणी यादव, फिरन बाई, आशा सिंगरौल, रेखा घृतलहरे, शतरूपा यादव, हेमिन निषाद, निर्मल पाथोड़े, ज्योति धृतलहरे,, मीना यादव, ओम बाई, हेमलता गौतम, सरोज साहू, श्याम बरबड़े, उषा साहू इत्यादि सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और शामिल है।

सरस्वती जिला भाजपा के महामंत्री ललित चंद्राकर, भिलाई 3 चरोदा मंडल के दिलीप पटेल, पार्षद फिरोज फारुकी, खिलावन वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अमृत देवांगन, पार्षद विधि यादव, अनुपम, सोनू राम सिंह, विशालदीप नायर, सुजीत यादव, विक्की यादव, विक्की सिंह, बॉबी दास, दुर्गेश यादव, डिकेश सेन, संजू देवांगन, संदीप, संजय विकी भी उपस्थित थे।

बाद में महिला कार्यकर्ताओं ने रजनी विजय बघेल से भी मुलाकात की और उन्हें क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी दी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में किसानों की बड़ी हुंकार : महानदी भवन...

रायपुर। राजधानी रायपुर के तूता धरना स्थल पर मंगलवार को किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। धान की कीमत बढ़ाने,...

मतदाता सूची पर कांग्रेस का बड़ा हमला : चुनाव...

बलौदाबाजार। मतदाता सूची में कथित तौर पर नाम हटाए जाने के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।...

छत्तीसगढ़ की जेलों में खाली पदों पर हाईकोर्ट सख्त...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की जेलों में लंबे समय से खाली पड़े पदों और बेमेतरा जिले के पथर्रा गांव स्थित ओपन जेल की सुरक्षा व्यवस्था को...

कर्मचारियों के DA पर बड़ा अपडेट : डिप्टी सीएम...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने कर्मचारियों और पेंशनर्स से जुड़े महंगाई भत्ते के मुद्दे को लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात की। फेडरेशन...