भिलाई के मार्किट में बड़ा हादसा: काम करने के दौरान तीसरी मंजिल से गिर कर युवक की मौत

भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई में बड़ा हादसा हो गया है। सुपेला के दक्षिण गंगोत्री में एक श्रमिक की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई है। बताया जा रहा है यह घटना मोबाइल दुकान में घटित हुई। जब श्रमिक दुकान की तीसरी मंजिल के छत पर चढ़कर खराब हुए साइन बोर्ड को उतारने का प्रयास कर रखा था। इसी बीच वह अपना संतुलन खो बैठा और सर के बल छत से सीधा नीचे गिरा पड़ा।

इस घटना में श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुपेला पुलिस के अनुसार मृतक अनुज जुनवानी क्षेत्र का रहने वाला था। जो सुपेला दक्षिण गंगोत्री की दुकान में आकर आज काम कर रहा था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में मर्ग कायम कर अपनी जांच कर रही है। डेड बॉडी को पोस्ट मोर्टेम के लिए भेज दिया गया आगे है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

72 दिन बाद अमित भंडारी हत्याकांड का खुलासा, प्रेमिका...

जांजगीर-चांपा। जिले के कोसा गांव में करीब 72 दिन पहले हुए बहुचर्चित अमित भंडारी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के...

कांग्रेस ने निर्मल कोसरे को दी बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़...

रायपुर। कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए भिलाई-चरौदा नगर निगम के महापौर निर्मल कोसरे को छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अनुसूचित जाति (SC) विभाग...

CG News: छेड़छाड़ से परेशान कॉलेज छात्रा ने खाया...

कोरबा। पाली थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ और लगातार परेशान किए जाने से तनाव में आई 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा की चूहामार दवा खाने के...

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...