नगर पंचायत उतई के वार्ड नंबर-3 में शौचालय निर्माण और बोरिंग का हुआ भूमिपूजन…जानिए लागत

उतई, दुर्ग। दुर्ग जिले के नगर पंचायत उतई के वार्ड नंबर-3 मिलपारा तालाब के पास 10 लाख की लागत से शौचालय निर्माण व बोर खनन का भूमिपूजन नगर के अध्यक्ष डिकेंद्र हिरवानी व जनप्रतिनिधि द्वारा किया गया। वार्ड पार्षद राकेश साहू ने बताया की नगर के वार्ड वासी की मांग थी की तालाब के पास शौचालय निर्माण हो। जिसका भूमिपूजन आज सोमवार को किया गया।

जिसका निर्माण जल्द ही पूर्ण होगा, जिससे वार्ड वासी सहित नगर के वासी को शौचालय का सुविधा जल्द मिलेगा। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष डिकेंद्र हिरवानी, उपाध्यक्ष रविंद्र वर्मा, पार्षद राकेश साहू, तोशन साहू, प्रहलाद वर्मा, विरेंद गोस्वामी, सुरता सिंग, एल्डरमेन ऋषि साहू, भावेश साहू, मुकेश साहू, धंजय नेताम, बहादुर नेताम, खोमेस्वर साहू, सुरेंद्र वर्मा, तुक्कू ठाकुर, दीपक तिवारी, ठेकेदार राजेश साहू मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महाराष्ट्र सीमा पर माओवादियों के हथियार डंप का भंडाफोड़...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा क्षेत्र में सुरक्षा बलों को माओवादियों के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। गढ़चिरौली पुलिस को मिले इनपुट के आधार...

दिल्ली रैली से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका :...

रायपुर। 1 नवंबर को दिल्ली में प्रस्तावित कांग्रेस की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में छत्तीसगढ़ से कार्यकर्ताओं को ले जाने की तैयारी को...

जूनियर वकीलों को आर्थिक मदद देने की तैयारी :...

बिलासपुर। नए और जूनियर अधिवक्ताओं को शुरुआती दौर में आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए हैं। चीफ...

धान खरीदी से पहले किसानों की गर्जना : मंत्रालय...

रायपुर। धान खरीदी का सीजन शुरू होने से पहले छत्तीसगढ़ में किसानों का आंदोलन तेज होता नजर आ रहा है। मंगलवार 27 अक्टूबर को...