छत्तीसगढ़ के भाजपा प्रभारी ओम माथुर का 4 दिवसीय दौरा: कमान मिलने के बाद पहली बार पहुंचे प्रदेश…चुनाव को लेकर करेंगे मैराथन बैठक

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी ओम माथुर का आज से 4 दिवसीय प्रदेश दौरे पर है। एयरपोर्ट में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से वो कुशाभाऊ परिसर के लिए रवाना हो गए है। छत्तीसगढ़ में भाजपा का प्रदेश प्रभारी बदले जाने के बाद क्षेत्रीय संगठन प्रभारी अजय जामवाल प्रदेश संगठन को एकजुट करने और नेताओं की संगठनात्मक और चुनावी रणनीति समझने का प्रयास कर कर रहे थे। लेकिन प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर छत्तीसगढ़ की कमान मिलने के बाद भी अब तक एक भी दौरा नहीं हुआ था। अब भानुप्रतापुर उप चुनाव और आगमी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वे आज पहली बार चार दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंच रहे है।

दुर्ग सांसद विजय बघेल ने किया स्वागत
स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डा रायपुर आगमन पर ओम माथुर राज्यसभा सांसद राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी के प्रथम रायपुर आगमन पर विजय बघेल सांसद दुर्ग ने विमानतल पहुंच कर स्वागत अभिनंदन किया।

दरअसल दो माह पुर्व ही ओम माथुर को छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा का प्रभारी बनाया गया है। प्रभारी प्रदेश प्रभारी ओम माथुर के पहले आगमन को यादगार बनाने संगठन के नेताओं ने आगमन की सारी तैयारी कर ली गई है। प्रदेश के भाजपा नेता उनके भव्य स्वागत की तैयारी में जुटे हैं। वे आज से छत्तीसगढ़ के 4 दिवसीय दौरे पर रहेंगे। वे दोपहर 2 बजे के करीब दिल्ली से राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानन्द एयरपोर्ट पहुंच रहे हैं। जहां से रैली के माध्यम से उन्हें प्रदेश भाजपा कार्यालय तक लाया जाएगा। प्रदेश कार्यालय में उनका स्वागत सम्बोधन कार्यक्रम तय किया गया है।

ओम माथुर केंद्रीय संगठन के निर्देश के अनुसार साल 2023 में होने वाले चुनाव के मद्देनजर प्रदेश भाजपा की परिस्थितियों को समझने की कोशिश करेंगे। इसके अलावा उनका 3 दिनों की बैठकों का शेड्यूल तैयार कर लिया गया है। माथुर 22 नवंबर को प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा, जिला प्रभारी, सह प्रभारी, जिला अध्यक्ष, संभागीय प्रभारी और प्रदेश महामंत्रियों की बैठक लेंगे. इसके बाद सांसदों और विधायकों से मुलाकात करेंगे।

तीसरे दिन 23 नवंबर को मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, सभी प्रकोष्ठों के संयोजकों और सह संयोजकों से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वे भानुप्रतापुर उप चुनाव के सम्बंध में संगठन के नेताओ आवश्यक निर्देश भी देंगे। इसके अलावा माथुर आदिवासी आरक्षण कटौती, शराबबंदी और महिलाओं पर बढ़ते अपराध जैसे विषयों पर बीजेपी नेताओं के साथ रणनीती तैयार करेंगे। आखिरी दिन 24 नवंबर को माथुर अपने कुछ व्यक्तिगत परिचित लोगों से मिलेंगे, एक वैवाहिक कार्यक्रम में भी शामिल होंगेे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बलौदाबाजार में 30 से ज्यादा गायों की मौत से...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के नगर पंचायत लवन में बड़ी संख्या में गायों की मौत की खबर से हड़कंप मच गया है। जानकारी...

धमतरी में दिनदहाड़े बड़ी चोरी : ICU से 16...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी में चोरी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। इस बार चोरों ने किसी दुकान या मकान के बजाय...

अहिवारा विधायक डोमन लाल कोरसेवाड़ा का निधन : हैदराबाद...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की अहिवारा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक राजमहंत डोमन लाल कोरसेवाड़ा का निधन हो गया। करीब 73 वर्षीय कोरसेवाड़ा...

धमतरी में धर्मांतरण के आरोपों पर बवाल : हिंदू...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में कथित धर्मांतरण को लेकर विवाद सामने आया है। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने धर्मांतरण के आरोप लगाते...