युवा शक्ति संगठन ने सुपेला शराब दुकान को हटाने की उठाई मांग: कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन…DM ने भिलाई निगम आयुक्त को भट्टी हटाने दिया निर्देश

भिलाई। सुपेला में स्थिति शराब दुकान को हटाने की मांग लेकर युवा शक्ति संगठन ने आबकारी मंत्री, संभाग आयुक्त, जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। संगठन द्वारा आबकारी विभाग द्वारा लगातार जारी किए गए पत्र के संदर्भ में उन्हें अवगत कराया गया।

युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष मदन सेन ने बताया की, इस मामले में जिला कलेक्टर ने इस बात को स्वीकार करते हुए कहा कि काफी लम्बे समय से सुपेला स्थित शराब भठ्ठी को हटाने को लेकर मांग की जा रही है। जिस पर नवनियुक्त आयुक्त भिलाई को सुपेला स्थित शराब भट्टीको शीघ्र हटाने आदेशित किया गया।

युवा शक्ति संगठन द्वारा किये गए धरना प्रदर्शन एवम सुपेला स्थित मुख्य मार्ग पर शराब भठ्ठी से होने वाली परेशानी से अवगत कराया गया।

ज्ञापन सौपने वालो में युवा शक्ति संगठन के पदाधिकारी – मदन सेन, शारदा गुप्ता, पारष जंघेल, अमोल साहू, मुकेश अग्रवाल, जुनेब खान, पिंकू तिवारी, सुनील शर्मा, कृष्णा टण्डन मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

72 दिन बाद अमित भंडारी हत्याकांड का खुलासा, प्रेमिका...

जांजगीर-चांपा। जिले के कोसा गांव में करीब 72 दिन पहले हुए बहुचर्चित अमित भंडारी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के...

कांग्रेस ने निर्मल कोसरे को दी बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़...

रायपुर। कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए भिलाई-चरौदा नगर निगम के महापौर निर्मल कोसरे को छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अनुसूचित जाति (SC) विभाग...

CG News: छेड़छाड़ से परेशान कॉलेज छात्रा ने खाया...

कोरबा। पाली थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ और लगातार परेशान किए जाने से तनाव में आई 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा की चूहामार दवा खाने के...

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...