काम की खबर: South East Central Railway ने फिर Cancel की कुछ ट्रेनें, कई का बदला गया रूट…CG में इन रेल गाड़ियों पर असर; देखिये पूरी लिस्ट

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने फिर से कुछ ट्रेनों को रद्द के दिया है। वहीं छत्तीसगढ़ से गुजरने वाले कुछ ट्रेनों के मार्ग को डाइवर्ट किया गया है। अधिकारीयों ने बताया की रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के सभी कार्यों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी संदर्भ में अधोसंरचना विकास हेतु मध्य रेलवे भुसावल रेल मंडल के जलगाँव-भुसावल खंड के जलगाँव स्टेशन में चौथी लाइन कनेक्टिविटी हेतु नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा। यह कार्य जलगांव स्टेशन में दिनांक 05 एवं 06 दिसम्बर, 2022 को किया जायेगा।

इस कार्य के फलस्वरुप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से शुरू होने वाली कुछ गाड़ियों को रद्द एवं कुछ को परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएगी। इस कार्य के पूरा होते ही गाड़ियों की समयबद्धता व परिचालन में गतिशीलता आएगी।

रद्द होने वाली रेल गाडियां :-

  • दिनांक 05 दिसम्बर, 2022 को श्री छत्रपती शाहू महाराज टर्मिनस कोल्हापूर से छूटने वाली 11039 श्री छत्रपती शाहू महाराज टर्मिनस कोल्हापूर-गोंदिया महाराष्ट्र एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • दिनांक 05 दिसम्बर, 2022 को गोंदिया से छूटने वाली 11040 गोंदिया-श्री छत्रपती शाहू महाराज टर्मिनस कोल्हापूर महाराष्ट्र एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • दिनांक 04 दिसम्बर, 2022 को मुंबई से छूटने वाली 12105 मुंबई-गोंदिया विदर्भ एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • दिनांक 05 दिसम्बर, 2022 को गोंदिया से छूटने वाली 12106 गोंदिया-मुंबई विदर्भ एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली रेल गाडियां :-

  • दिनांक 05 दिसम्बर, 2022 को बिलासपुर से छूटने वाली गाड़ी संख्या 22940 बिलासपुर-हापा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया बड़नेरा-भुसावल-खंडवा जंक्शन-इटारसी जंक्शन-संत हिरदाराम नगर-रतलाम-छायापुरी होकर चलेगी।
  • दिनांक 04 दिसम्बर, 2022 को हावड़ा से छूटने वाली गाड़ी संख्या 12834 हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया बड़नेरा-भुसावल-खंडवा जंक्शन-इटारसी जंक्शन-संत हिरदाराम नगर-रतलाम-छायापुरी होकर चलेगी।
  • दिनांक 04 दिसम्बर, 2022 को पूरी से छूटने वाली गाड़ी संख्या 22827 पूरी-सूरत एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया बड़नेरा-भुसावल-खंडवा जंक्शन-इटारसी जंक्शन-संत हिरदाराम नगर-रतलाम-वडोदरा जंक्शन होकर चलेगी।
  • दिनांक 05 दिसम्बर, 2022 को पुरी से छूटने वाली गाड़ी संख्या 12994 पुरी-गाधीधाम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया बड़नेरा-भुसावल-खंडवा जंक्शन-इटारसी जंक्शन-संत हिरदाराम नगर-रतलाम-छायापुरी होकर चलेगी।
  • दिनांक 04 दिसम्बर, 2022 तक शालीमार से छूटने वाली गाड़ी संख्या 12950 शालीमार-पोरबंदर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया बड़नेरा-भुसावल-खंडवा जंक्शन-इटारसी जंक्शन-संत हिरदाराम नगर-रतलाम-छायापुरी होकर चलेगी।
  • रेल प्रशासन यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करता है तथा सहयोग की आशा करता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...