भिलाई में नौकरी और लोन के नाम पर ठगी: ब्लाक कांग्रेस कमेटी का पूर्व उपाध्यक्ष गिरफ्तार…30 लाख के ठगी का आरोप…महिलाओं समेत इनको बनाया निशाना; जानिए किस-किस को कैसे ठगा…?

भिलाई। भिलाई में नौकरी दिलाने और लोन पास कराने के नाम पर महिलाओं समेत कई दर्जनों लोगों के साथ ठगी का मामला सामने आया है। दरहसल आरोपी युवक ने स्वामी आत्मानंद स्कूल में नौकरी, डाटा एंट्री की जॉब और मकान लोन दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी किया है। ठगी करने वाला युवक को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार कार लिया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने धारा 420, 467, 468, 471 के तहत जुर्म दर्ज किया है।

दुर्ग एसपी डॉक्टर अभिषेक पल्लव ने बताया कि एमपीआर रोड खुर्सीपार निवासी पी राजा ने

  • जोन-3 खुर्सीपार निवासी पी जसवंत राव के बच्चे को स्वामी आत्मानंद स्कूल में भर्ती और पीएम आवास दिलाने,
  • न्यू खुर्सीपार निवासी मुरारी शर्मा के बेटे और भतीजा को स्कूल में नौकरी लगवाने,
  • जोन-3 निवासी मीना देवी को पीएम आवास दिलाने,
  • हाउसिंग बोर्ड निवासी, निशा कौर समेत 51 महिलाओं को लोन दिलाने,
  • धनेश्वरी उर्फ आशा हिरवे समेत11 महिलाओ को लोन दिलाने,
  • कैम्प 2 निवासी, राहुल कुमार भुजाडे को नौकरी लगाने के नाम पर ठगी किया है।

पीड़ितों से करीब तीस लाख रुपये का ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपी पी राजा सरकारी स्कूल खुर्सीपार के शाला विकास समिति का उपाध्यक्ष, आईएनसीआर प्रदेश महामंत्री और रायपुर, बेमेतरा, दुर्ग का प्रभारी भी है। खुर्सीपार ब्लाक कांग्रेस कमेटी का पूर्व उपाध्यक्ष रह चुका है। इसके पूर्व भी ठगी के मामले में आरोपी जेल जा चुका है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...