दुर्ग विधायक वोरा ने राहुल और प्रियंका गांधी से की मुलाकात…भारत जोड़ों यात्रा में साथ चल रहे वोरा, सुबह साथ में नाश्ता किया, स्व. मोतीलाल वोरा की जयंती में शामिल होने दिया आमंत्रण

भिलाई। दुर्ग शहर विधायक अरूण वोरा भी भारत जोड़ों यात्रा में पहुंच गए हैं। वे मध्यप्रदेश के खंडवा से शुरू हुए भारत जोड़ों यात्रा में हैं। यात्रा आगे चलकर मनिहार, बलवाड़ा होते हुए महू पहुंचेगी। भारत जोड़ो यात्रा मोरटक्का से करीब सात बजे बड़वाह पहुंची। बड़वाह में आगे बढ़ने पर राहुल गांधी ने रुककर कचरा बीनने वाली महिला से बातचीत की। उसकी समस्या सुनी और समस्या दूर करने का आश्वासन भी दिया।

यात्रा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित छत्तीसगढ़ के मंत्रीगण, संगठन पदाधिकारी, मंडल आयोग के अध्यक्ष भी शामिल हैं। सुबह 5 बजे यात्रा शुरू होने से पहले कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह से मुलाकात करते हुए विधायक अरुण वोरा यात्रा में शामिल दुर्ग के वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा ने आज सुबह राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात की।

यात्रा प्रारंभ होने से ठीक पहले राहुल गांधी से मुलाकात के बाद सुबह 11 बजे नाश्ते की टेबल पर भी वोरा ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात की। इस दौरान वोरा ने आगामी 20 दिसंबर को दिग्गज कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा की प्रतिमा के अनावरण के लिए आमंत्रित किया।

वोरा ने बताया कि 20 दिसंबर को मोतीलाल वोरा का जन्मदिन है। इस अवसर पर दुर्ग में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया जाना प्रस्तावित है। जन्मदिवस समारोह में शामिल होने उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी को आमंत्रित किया। वोरा ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन में आयोजित होने वाले समारोह में कांग्रेस के केंद्रीय व राज्य के सभी वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रित किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...