भिलाई। मोबाइल टावर लगाने के नाम पर ठगी करने वाले के खिलाफ पुलिस ने धारा 420 के तहत जुर्म दर्ज किया है। पाटन पुलिस ने बताया कि ग्राम खुड़मुड़ी निवासी तेजेंद्र कुमार चक्रधर के मोबाइल पर 23 जून को कॉल आया था। फोन पर दीपिका मंडल नामक महिला ने स्वयं को एयरटेल कंपनी कोलकाता का अधिकारी बताया था। महिला ने पीड़ित को खेत में एयरटेल का टावर लगवाने पर उसे 15 लाख रुपये एडवांस और 20 हजार रुपये प्रति माह किराया देने का झांसा दिया। महिला ने दस्तावेज तैयार करने के लिए पीड़ित से 60 हजार रुपये का डिमांड किया। महिला की बातों में आकर पीड़ित ने किस्त में 60 हजार रुपये देने की बात कही। इस बात पर आरोपी महिला तैयार हो गई। पीड़ित ने 25 जून से चार जुलाई 2022 के मध्य अपने खाते से 59 हजार 460 रुपये महिला को ट्रांसफर कर दिया। इसके बाद दीपिका मंडल महिला ने पीड़ित को दोबारा कॉल कर रुपए का डिमांड करने लगी। पीड़ित ने महिला को इस तरह की कोई शर्त नहीं होने की जानकारी देते हुए रुपये देने से मना कर दिय इन्कार कर दिया। जब पीड़ित स्वयं को ठगा महसूस करने पर महिला के खिलाफ पुलिस में शिकायत किया।
फिर से उसी पैटर्न पर किसान से ठगी: टावर लगाने के नाम पर मांगे 60 हजार रुपए, किश्तों में मांगी गई थी राशि, केस दर्ज

खबरें और भी हैं...संबंधित
PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...
रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...
गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...
बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...
वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...
भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...
वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...
दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...
