दुर्ग में कल पेयजल आपूर्ति रहेगी प्रभावित: पानी टंकी भरने वाले वाल्व की होगी रिपेयरिंग…जानिए कौन-कौन से वार्ड में पढ़ेगा असर…?

दुर्ग। दुर्ग वासियों के लिए जरूरी खबर है। कल यानि की सोमवार दिनांक 28 नवंबर 2022 को दुर्ग निगम के कई वार्डों में शटडाउन रहेगा, जिससे पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। नगर पालिक निगम जलकार्य विभाग के अफसरों द्वारा जानकारी दी गई कि, सोमवार दिनांक 28 नवंबर 2022 सोमवार को शट डाउन लेकर शक्तिनगर पानी टंकी भरने वाली वाल्व का रिपेयरिंग कार्य किया जावेगा।

जिसके कारण सुबह पानी की पेयजल आपूर्ति की जावेगी, शाम को पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी, दूसरे दिन पेयजल आपूर्ति सूचारू से रूप की जावेगी। प्रभावित क्षेत्र अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 17, 18, 19, 20, 21, 22, 16, 15, 10, 11, 12, 13, 05, 09, 41, 42, 43, 44, 45, 46, 29, 30, 31, 32, 33, 34,35,36 एवं 37 तक जल वितरण प्रभावित रहेगा।

इस असुविधा के लिए खेद जताते हुए महापौर धीरज बाकलीवाल, प्रशिक्षु आयुक्त लक्ष्मण तिवारी और जलकार्य प्रभारी संजय कोहले ने प्रभावित क्षेत्र के नागरिकों से भी अपील की है कि पानी सप्लाई प्रभावित होने के पूर्व आवश्यक कार्य के लिए पानी को स्टोर करके रख ले और अगले दिन प्रभावित क्षेत्रों में जलप्रदाय सामान्य रूप से किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...