प्रशिक्षु आयुक्त से विवाद के बाद दुर्ग विधायक वोरा की दो टूक: किसी की रोजी रोटी न उजाड़ें…

भिलाई। वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने नगर निगम के प्रशिक्षु आयुक्त लक्ष्मण तिवारी से कहा है कि शहर में अधूरे पड़े कार्यों को पूरा कराने पर विशेष ध्यान दें। ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट, गौरवपथ और शिवनाथ मुक्तिधाम मार्ग जैसे कई कार्य काफी समय से आधे-अधूरे हैं। इन कार्यों को प्राथमिकता से पूरा किया जाए। वोरा ने कहा कि इंदिरा मार्किट सहित स्टेशन रोड व अन्य स्थानों पर दुकानों के सामने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के नाम पर व्यवसाइयों को परेशान न किया जाए। अनावश्यक जुर्माना वसूली न करें।

वोरा ने कहा कि शहर को सुंदर और व्यवस्थित बनाने की कोशिश होनी चाहिए। यह कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता से होना चाहिए, लेकिन यह कार्य करने के लिए दुर्ग शहरवासियों को परेशान नहीं किया जाना चाहिए। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से पहले प्रेमपूर्वक समझाईश देकर और विश्वास में लेकर शहर की व्यवस्था बेहतर बनाई जा सकती है। वोरा ने कहा कि जिन विकास कार्यों के भूमिपूजन हो चुके हैं, उन सभी कार्यों को तत्काल शुरू कराया जाना चाहिए।

वोरा ने कहा कि कोरोना संकटकाल से उबरने के बाद बीते कुछ महीनों से लोगों के व्यवसाय शुरू हुए हैं। संकटकाल में उन्हें काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। अब जुर्माना या तोड़फोड़ करने से उन्हें और आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा। वोरा ने स्पष्ट कहा कि किसी भी परिस्थिति में व्यवसाइयों को परेशान न किया जाए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

तीन राज्यों में कोरोना की दस्तक, बिहार में बुजुर्ग...

भागलपुर। आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। भागलपुर जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग...