BMC Zone Commissioner’s Transfer: Bhilai नगर निगम में जोन कमिश्नरों के क्षेत्रों में हुआ बदलाव…निगम आयुक्त रोहित व्यास ने जारी किया आदेश; देखिये कौन कहा…?

भिलाई। भिलाई नगर पालिका निगम के जोन कमिश्नरों के क्षेत्रों में बदलाव हुआ है। आयुक्त रोहित व्यास ने निगम के कार्यो में कसावट लाने निगम के जोन आयुक्तों के प्रभार में आंशिक फेरबदल करते हुए नवीन प्रभार के आदेश जारी किया है।

आयुक्त रोहित व्यास द्वारा जारी किया आदेश कुछ इस प्रकार है

  • जोन क्रमांक-02 वैशाली नगर में पदस्थ पूजा पिल्ले को जोन क्रमांक-04 शिवाजी नगर खुर्सीपार में जोन आयुक्त का दायित्व सौंपा गया है।
  • जोन क्रमांक-04 में पदस्थ जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा को जोन क्रमांक-03 मदर टेरेसा नगर में पदस्त किया गया है।
  • जोन क्रमांक-03 में जोन आयुक्त की जिम्मेदारी निभा रहे येशा लहरे को जोन आयुक्त जोन क्रमांक-02 की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी को आयुक्त ने नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 69 (4) क प्रयोग करते हुए अपनी शक्तियों प्रत्यारोपित कर तृतीय एवं चतुर्थ कर्मचारियों के भविष्य निधि की अग्रिम राशि की स्वीकृति नियमित नियुक्ति उपरान्त सर्विस बुक का प्रमाणीकरण एवं हस्ताक्षर, शैक्षणिक एवं जाति प्रमाण पत्रों का सत्यापन हेतु।

अधिकृत करते हुए सर्व विभाग प्रमुख अधीक्षण अभियंता, जोन आयुक्त, सहायक अभियंता, उपअभियंता, सहायक राजस्व अधिकारी, राजस्व निरीक्षक, स्वच्छता निरीक्षक के अलावा शेष कर्मचारियों की नस्तियों स्वतंत्र रूप से अर्जित अवकाश, आकस्मिक अवकाश, वेतन एवं अन्य भत्ते की स्वीकृति नियमानुसार प्रदान करने तथा सेवानिवृत्त एवं मृत अधिकारी कर्मचारियों के परिवार कल्याण, समूह बीमा दावा का भुगतान, अंतिम भुगतान के प्रकरण एवं पासबुक एवं संचालनालय के पत्र पर हस्ताक्षर करने के साथ ही अधिकारी कर्मचारी आकस्मिक मृत्यु उपरांत अनुग्रह राशि की स्वीकृति का दायित्व सौंपे है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर...

रायपुर। अमलीपदर की ऐतिहासिक रथयात्रा छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। भगवान श्री जगन्नाथ सबको साथ लेकर चलने और...

छात्रों से मारपीट और अभद्र व्यवहार के आरोप में...

दुर्ग। जिले के पाटन विकासखंड स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतोरा की प्रधान पाठिका ममता शांडिल्य को छात्रों से मारपीट, अभद्र भाषा के इस्तेमाल...

हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को DPI का अल्टीमेटम,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने प्रदेश...

एक ही पेड़ पर युवक-युवती के शव मिलने से...

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के धाराशिव गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत के पास एक ही पेड़ पर युवक और...