CG – बीच सड़क पर लड़कियों की गुंडागर्दी का वीडियो हुआ वायरल: 3 लड़कियों ने एक युवती को पीटा… जमकर चलाए लात-घूंसे, बाल पकड़कर भी खींचा… देखिए VIDEO

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से 3 लड़कियों की सरेआम गुंडागर्दी का वीडियो वायरल हो रहा हैं। यहां तीन लड़कियां मिलकर एक युवती को सरेराह पटक कर पीटने के साथ ही उसके बाल खींचकर जमकर लात-घुंसे चला रही हैं। इस घटना को देख सख्ते में आये लोगों ने जब मारपीट कर रही लड़कियों को रोकने की कोशिश की तो भी लड़कियां नही रूकी। जिसके बाद आम लोगों ने पुलिस को कॉल कर पूरे घटना की जानकारी दी।

जानकारी के मुताबिक, सूरजपुर जिले की रहने वाली सीमा साहू अंबिकापुर के मनोकामना कपड़ा दुकान में काम में करती है। बुधवार दोपहर को जब वो दुकान में काम कर रही थी, तभी उसे इन तीनों लड़कियों ने बाहर बुलाया और उसके साथ मारपीट व गालीगलौज करने लगीं। पहले चारों लड़कियां रूम मेट्स थीं, लेकिन बाद में विवाद होने पर सीमा साहू ने दूसरा घर ढूंढ लिया था। इधर एक लड़की को मार खाते देख वहां मौजूद लोगों ने उन्हें समझाने की बहुत कोशिश की। फिर भी जब तीनों लड़कियां नहीं मानीं, तो स्थानीय लोगों ने पुलिस को बुलाया।

सूचना मिलने पर जब तक कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक तीनों आरोपी लड़कियां फरार हो चुकी थी। पीड़िता ने घटना की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। उसका कहना है कि तीनों लड़कियों ने उसके परिवार को उसके बारे में गलत बातें बता दी थीं, जिस पर उनके बीच विवाद हो गया था और उसने रूम छोड़ दिया था। उसने कहा कि बाद में उसने भी तीनों लड़कियों की शिकायत उनके परिवार से कर दी थी, इसलिए आरोपी लड़कियां उससे रंजिश रखने लगी थी।

इधर शहर के व्यस्त देवीगंज रोड पर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित अंबिकापुर के सामने मारपीट की घटना होने से लोग भी हैरान रह गए। जब तक उनका तमाशा चलता रहा, तब तक वहां जाम लगा रहा। फिलहाल पुलिस पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच में जुट गई है। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। तीनों आरोपी लड़कियां फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

तीनों आरोपी लड़कियां स्कूटी से आई थीं। पुलिस उसके नंबर से आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। स्थानीय लोगों ने कहा कि वहां एक लड़की को पिटता देखकर भी वे उन्हें छुड़ा नहीं पा रहे थे, क्योंकि वे लड़कियां थीं और उन पर समझाने का कोई असर हो नहीं रहा था। सोशल मीडिया पर भी इस मारपीट का वीडियो वायरल हो गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...