आजाद चैक रामनगर में दुर्लभ सत्संग प्रारंभ: गोवर्धन फांउडेशन के तत्वावधान में हो रहा आयोजन…स्वामी श्री विजयानंद गरी महाराज बोले संसार में मानव अभिनय करने के लिए आया है

भिलाई। गोवर्धन फांउडेशन के तत्वावधान में गिरजाधाम मंदिर प्रांगण, आजाद चैक, मुक्तिधाम, रामनगर, भिलाई में दिनांक 01 से 07 दिसम्बर 2022 तक दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक चलने वाले दुर्लभ सत्संग का गुरुवार को भव्य शुभारंभ श्री हनुमान चालीसा के साथ हुआ। तत्पश्चात् श्रीहरि के चरणों में माल्यार्पण किया गया।

प्रवचनकर्ता ऋषिकेश से पधारे श्रद्धेय स्वामी विजयानंद गरी महाराज ने कहा कि 84 लाख योनियों में भटकने के बाद ईश्वर को प्राप्त करने के लिए, अपना कल्याण करने के लिए अर्थात् मोक्ष प्राप्त करने के लिए मानव शरीर प्राप्त होता है। अपने घर में पहुंचने के बाद इंसान को अनंत शांति का अनुभव होता है जो कि सांसरिक है तो अनुभव कीजिए जब मोक्ष के बाद अपने वास्तविक घर पर में पहुंचेगा तो उसे कितनी शांति की अनुभति होगी।

संसार में मानव अभिनय करने के लिए आया है। माता, पिता, भाई, बहन, दोस्त आदि रिश्ते केवल अभिनय मात्र है। वास्तव में मानव ईश्वर की संतान है, यहीं सच्चाई है। लेकिन संसार जगत में मिले अपने पात्र का अभिनय पूरे मन से निभाना चाहिए। पद, रंग, रूप आदि का अभिमान छोड़ दे। यदि अभिमान करना है तो इस बात की करे कि वह ईश्वर की संतान है। मैं भगवान का हूं और भगवान मेरे है, वो ईश्वर है और मैं उनका सेवक हूं इस बात को धारण करने मात्र से ही मानव निहाल हो जाए।

मानव योनि, साधन योनि है। शेष सभी भोग योनि है। भोग सभी योनि में किया जा सकता है लेकिन मोक्ष के लिए चिंतन करने हेतु ईश्वर ने बुद्धि केवल मानव को ही प्रदान किया है। गो-माता जिसे हम बहुत अधिक पवित्र मानते हैं उन्हें भी यह सौभाग्य प्राप्त नहीं है। सांसरिक सुख लेने में लिप्त व्यक्ति कभी मोक्ष को प्राप्त नहीं कर सकता है इसलिए सांसरिक सुख को प्राप्त करने में लगे न रहे। भोग मिलने से मैं सुखी हो जाउंगा ऐसा नहीं सोचना चाहिए। भोग से इंसान कभी सुखी नहीं हो सकता है।

प्रथम दिन के सत्संग का समापन श्रीकृष्ण की आरती पश्चात् प्रसाद वितरण से हुआ। यह जानकारी देते हुए गोवर्धन फांउडेशन के राष्ट्रªीय अध्यक्ष बृजमोहन उपाध्याय ने बताया कि सत्संग में व्यासपीठ एवं आरती में दान व रूपया पैसा आदि चढ़ाना मना है साथ ही संत का चरण स्पर्श, फोटो खींचना, मालार्पण, जयकारा करना सख्त मना है। सत्संग के दौरान गीता प्रेस, गोरखपुर के पुस्तक भी उपलब्ध रहेगी, जिसका लाभ भक्त ले सकते है।

विदित हो कि गीता प्रेस की धार्मिक किताबों का मूल्य अन्य प्रकाशन के तुलना बेहद कम होता है। सत्संग के इसी पंडाल में दिनांक 2 से 8 दिसम्बर तक सुबह 7 से 8 बजे तक योग शिविर भी आयोजित किया जाएगा। जिसमें भिलाई के ख्यातिलब्ध योगगुरू अरूण पंडा के अनुभवों का लाभ लिया जा सकेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज के निर्देश पर रेंज स्तरीय...

दुर्ग। दुर्ग रेंज पुलिस महानिरीक्षक के निर्देशन में आज रेंज स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में सीसीटीवी फुटेज संग्रहण, विश्लेषण एवं...

CG – सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: पुलिस ने गार्डन...

Sex racket busted बिलासपुर। बिलासपुर सिविल लाइन पुलिस ने कोन्हेर गार्डन के आसपास विशेष चेकिंग अभियान चला कर देह व्यापार में लिप्त तीन महिलाओं के...

हरे कृष्ण मूवमेंट भिलाई में मनाया गया श्री नरसिंह...

भिलाई। हरे कृष्ण मूवमेंट द्वारा 11 मई को श्री नरसिंह जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। भगवान नरसिंह देव अपने भक्त प्रह्लाद महाराज...

सामूहिक आदर्श विवाह समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री...

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज महासमुंद जिले के बागबाहरा विकासखंड के घोयनबहारा में आयोजित सूरमाल साहू समाज के सामूहिक आदर्श विवाह स्वर्ण जयंती...

ट्रेंडिंग