CCCI मेम्बरशिप ड्राइव: छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इण्डस्ट्रीज भिलाई इकाई की टीम ने किया बाजारों का दौरा

भिलाई। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज भिलाई इकाई द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान के अंतर्गत चेम्बर टीम ने सुपेला एवं सेक्टर-6 के बाजारों का दौरा किया। इस अभियान के माध्यम से चेम्बर के पदाधिकारी सभी व्यापारियों से रूबरू हुये और उनकी समस्याएं जानी। इस दौरान चेम्बर प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने व्यापारियों के साथ चर्चा कर समस्याओं के निराकरण का प्रयास करने का आश्वासन दिया।

इसी कड़ी में आज जी.एस.टी. स्टेट निवारण समिति में चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी के सदस्य मनोनीत होने पर उनसे व्यापारियों के हित में राय एवं सुझाव मांगे गये। ये भिलाई चेम्बर के लिए बहुत गर्व की बात है जिन व्यापारियों ने चेम्बर ऑफ कामर्स की सदस्यता के लिए भी अपनी विशेष रूचि दिखाई, उन सभी लोगों को चेम्बर की ओर से नई सदस्यता के प्रमाण पत्र वितरण किये जा रहे है।

इस अभियान में भिलाई चेम्बर की सभी इकाईयों ने प्रमुख रूप से अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज के इस दौरे में चेम्बर की ओर से प्रमुख रूप से नरेश वासवानी, उत्तम जैन, विनय सिंह, सुधाकर शुक्ला, राकेश मल्होत्रा, प्रकाश माखीजा, राहुल चेलानी, विनोद प्रसाद, मनोज बक्त्यानी, अंकित जैन, राम ओबराय, हरिश शर्मा, सुनील मिश्रा उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG – हेड कांस्टेबल ने किया सुसाइड: घर से...

हेड कांस्टेबल ने किया सुसाइड बिलासपुर। छत्तीसगढ़ न्यायधानी बिलासपुर जिले में एक हेड कांस्टेबल लखन मेश्राम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उनका शव...

लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्यौहार देखने छत्तीसगढ़ आए विदेशी...

रायपुर। लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव आम चुनाव की प्रक्रिया, जनता के बीच उत्साह, पार्टियों की सक्रियता और मतदान को समझने के लिए विदेश...

एजुकेशन: KD पब्लिक स्कूल दुर्ग में प्रवेश प्रारंभ, जानिए...

भिलाई। के डी पब्लिक स्कूल छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समग्र विकास प्रदान करने के लिए सदा से ही समर्पित रहा है। विद्यालय में...

Online सट्टा “महादेव बुक” समेत अन्य App के खिलाफ...

इसके पहले गोवा से 8 सटोरी हुए थे गिरफ्तार पुलिसवालों ने दूध-सब्जी वाला बन कर की रेकी 30 करोड़ से अधिक लेनदेन की जानकारी पुलिस को...

ट्रेंडिंग