दिल्ली में हुई कांग्रेस स्टेयरिंग कमेटी की बैठक: CM भूपेश बघेल हुए शामिल; अगले साल रायपुर में 3 दिवसीय प्लानेरी सेशन…सोनिया, राहुल और प्रियंका समेत जुटेंगे कांग्रेस के दिग्गज नेता

नई दिल्ली, रायपुर: देश की राजधानी दिल्ली में आह कांग्रेस स्टेयरिंग कमेटी की बैठक हुई। AICC अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस स्टीयरिंग कमेटी की बैठक बुलाई। जिसमें उन्होंने तमाम पदाधिकारियों से अपने-अपने जिलों का हिसाब मांगा और कहा कि हर हाल में लोगों के लिए काम करना होगा। अगले साल छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस का प्लानेरी सेशन होगा। इस बैठक में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, भूपेश बघेल, अशोक गहलोत समेत तमाम बड़े नेता शामिल थे।

बैठक में पार्टी को लेकर कई फैसले भी लिए गए हैं। जिसमें ये एलान किया गया है कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत करेगी। इसके साथ ही प्रियंका गांधी को भी बड़ी जिम्मेदारी देने की बात कही गई है।

रायपुर में होगा प्लानेरी सेशन
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस का प्लानेरी सेशन होगा। 3 दिन के इस प्लानेरी सेशन में कांग्रेस के दिग्गज नेता शामिल होंगे। नई दिल्ली में हुई कांग्रेस स्टेयरिंग कमेटी की बैठक में इस बात का फैसला लिया गया। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में फरवरी में 3 दिन का ये सेशन होगा।

स्टीयरिंग कमेटी की पहली बड़ी बैठक
खरगे के AICC अध्यक्ष चुने जाने के बाद स्टीयरिंग कमेटी की ये पहली बड़ी बैठक थी। इस बैठक के बाद बताया गया कि 26 जनवरी के करीब भारत जोड़ो यात्रा श्रीनगर पहुंचेगी। इसके बाद 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया जाएगा। दो महीने तक चलने वाले इस अभियान के तहत ब्लॉक स्तर पर यात्रा, जिला स्तर पर अधिवेशन और राज्य के स्तर पर अधिवेशन किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...