भिलाई के डॉ. उत्कर्ष पुरे देश में अव्वल: AIIMS सुपर स्पेशलाइजेशन प्रवेश परीक्षा में प्रथम स्थान किया हासिल…भिलाई के साथ छत्तीसगढ़ का नाम किया रोशन

भिलाई। एक और भिलाई के युवक ने देश में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। जी हां…आल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस (AIIMS) द्वारा आयोजित चिकित्सा शिक्षा की सुपर स्पेशलाइजेशन प्रवेश परीक्षा में इस्पात नगरी भिलाई के प्रतिभावान युवा चिकित्सक डॉ. उत्कर्ष ने देश भर में प्रथम स्थान हासिल किया है। डॉक्टर उत्कर्ष ने अपनी सफलता के बारे में बताते हुए कहा कि, लक्ष्य तय कर ले और उसे पाने के लिए कड़ी मेहनत करें, तो आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता।

गौरतलब है कि एम्स द्वारा इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपॉर्टेंस सुपर स्पेशलाइजेशन (आईएनआईएएस) परीक्षा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाती है, जिसके माध्यम से देश भर के एम्स ,पुडुचेरी स्थित जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (जिपमर) और चंडीगढ़ के पीजीआई मेडिकल कॉलेज में विषय विशेषज्ञता की डीएम, एमसीएच की डिग्री पाने के लिए प्रवेश मिलता है।

इस प्रवेश परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर डॉ. उत्कर्ष ने प्रथम स्थान हासिल कर न सिर्फ दुर्ग-भिलाई बल्कि समूचे छत्तीसगढ़ अंचल का गौरव बढ़ाया है। डॉक्टर उत्कर्ष अब लेप्रोस्कोपिक रोबोटिक और एंडोस्कोपिक सर्जरी में महारत हासिल करेंगे।

डा. उत्कर्ष ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा भिलाई इस्पात संयंत्र के स्कूलों से पूरी की है। इसके बाद उन्होंने एमबीबीएस डिग्री मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज न्यू दिल्ली से और एमएस जनरल सर्जरी की परीक्षा एम्स न्यू दिल्ली से हासिल की है। वे इसके पहले एनटीएसई और केवीपीवाई की परीक्षा में भी सफलता प्राप्त कर चुके हैं।

डॉक्टर उत्कर्ष के पिता डॉ उदय धाबर्डे भिलाई इस्पात संयंत्र के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र सेक्टर-9 के बर्न प्लास्टिक सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष है तथा माता प्रेरणा धाबर्डे कुशल गृहणी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फेसबुक पर प्यार का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म,...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती एक युवती के लिए दर्दनाक साबित हुई। उत्तर प्रदेश के एक युवक ने...

पारिवारिक विवाद में डबल मर्डर : देवर ने की...

बेमेतरा। जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोरेघाट में पारिवारिक विवाद ने बुधवार को खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि एक देवर ने...

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के चुनाव पर हाईकोर्ट में...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने भूपेश बघेल की चुनाव याचिका को निरस्त करने की मांग को खारिज कर दिया है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल...

CG News : विवाद के बाद पति-पत्नी ने लगाई...

गरियाबंद। जिले के जुगाड़ थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पायलीखण्ड गांव के जंगल में बुधवार को पति-पत्नी के शव पेड़ से...