भिलाई में ट्रेलर ने बाइक सवार दपंति को ठोका: महिला की मौके पर मौत…विवाह समारोह से लौट रहे थे पति-पत्नी; आरोपी चालक अरेस्ट

भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई-3 में हुए एक्सीडेंट में एक महिला की मौके पर मौत हो गई है। दरहसल विवाह समारोह से लौट रहे बाइक सवार दपंति को कंटेनर चालक ने टक्कर मार दी। इससे बाइक में सवार 52 वर्षीय महिला कंटेनर के पिछले चक्के के नीचे आ गई। सिर में गंभीर चोट और अत्यधिक ब्लड लॉस से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पति को मामूली चोटें आई है। पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला भिलाई-3 थाना क्षेत्र का है।

भिलाई-3 थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने जानकारी दी की भिलाई सेक्टर-4 की रहने वाले अप्पल स्वामी अपनी पत्नी हेमावती स्वामी (52 साल) के साथ शनिवार शाम चरोदा गए हुए थे। वह लोग विवाह समारोह में शामिल होकर देर रात अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही अप्पल स्वामी भाऊ होटल के पास पहुंचे दुर्ग से रायपुर की तरफ जा रहे कंटेनर NL 01 AD 7198 ने बाइक को ठोक दिया ।

पुलिस ने पीछा कर ड्राइवर को किया अरेस्ट
टक्कर लगने से महिला रोड पर गिर गई और कंटेनर के पिछले चक्के के चपेट में आ गई। सिर में गंभीर चोट आने से महिला की मौके पर मौत हो गई। एक्सीडेंट के बाद ट्रक चालक जियाफत शेख (25 साल) निवासी चीनी डागपारा जिला बीरभूमि पश्चिम बंगाल मौके से फरार हो गया था। एक्सीडेंट के बाद मौके से भागे ट्रेलर चालक का पुलिस ने पीछा किया। पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर कंटेनर को जब्त किया है। पुलिस ड्राइवर से पूछताछ कर रही है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

Edit Post

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में BA छात्रा ने की खुदकुशी: बाथरूम में...

CG छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (गांधीनगर थाना क्षेत्र) के पटपरिया में बीए फर्स्ट ईयर की 19 वर्षीय छात्रा अंतरा शाह ने अपने जीजा के घर के...

दुर्ग: तांदुला नहर में बहा कबड्डी खिलाड़ी, SDRF ने...

दुर्ग। पाटन ब्लॉक के सेलूद भाठापारा में शनिवार सुबह तांदुला नहर में एक 15 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी के बह जाने से हड़कंप मच गया।...

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...

रायपुर के बालाजी मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र की...

रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS थर्ड ईयर के छात्र विनायक सैनी (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...