क्षत्रिय कल्याण सभा में महिला विंग की कमान करूणा सिंह को…अध्यक्ष अजीत ने कार्यकारिणी बैठक में किया ऐलान

क्षत्रिय कल्याण सभा, भिलाई के अध्यक्ष अजीत सिंह ने अपनी कार्यकारिणी की बैठक मे क्षत्रिय समाज की महिलाओ को समाज हित कार्यों मे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए क्षत्रिय कल्याण सभा की महिला इकाई बनाने की घोषणा की है। इस संदर्भ मे करुणा सिंह परिहार को क्षत्रिय कल्याण सभा ,महिला इकाई की अध्यक्ष नियुक्त करने का प्रस्तावना अजीत सिंह ने की जिसका समर्थन मंत्री शैलेन्द्र सिंह जी व सुरेश चंद के साथ समाज के सभी पदाधिकारिओं व कार्यकारिणी सदस्यों ने एकमत हो कर अपनी सहमति प्रदान की ।
क्षत्रिय कल्याण सभा ,भिलाई भविष्य मे होने वाले समस्त क्षत्रिय समाज हित के कार्यकर्मो मे समाज की महिलाओ को एकजुट कर बेहतर दिशा देने वचनबद्ध है।

करुणा सिंह परिहार को महिला इकाई अध्यक्ष नियुक्त होने पर सभी पदाधिकारिओं व कार्यकारिणी सदस्यों ने उन्हे बधाई व शुभकामनाएं दी तथा पुष्प गुच्छ से उनका स्वागत किया। कार्यक्रम मे अध्यक्ष अजीत सिंह, उपाध्यक्ष राजेश सिंह, मंत्री शैलेन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष श्री अरुण सिंह, सहमंत्री अरविन्द कुमार सिंह, उदय सिंह, संगठन मंत्री संजय सिंह राठौर, प्रचार मंत्री अशोक सिंह, कार्यकारिणी सदस्यगण माधव सिंह, सुरेश चंद, उमा सिंह, संतोष कुमार सिंह, अरुण सिंह, दया सिंह, दुर्गा सिंह सेंगर, रमाशंकर सिंह, अजय सिंह, हर्षवर्धन सिंह, अतेन्द्र सिंह, धनजय सिंह, मानवेन्द्र सिंह के साथ समाज के सम्मानीय सदस्यगण व वरिष्ठ मार्गदर्शक उपस्तिथ थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हाईकोर्ट की स्टेटस रिपोर्ट : छत्तीसगढ़ में 15 नेताओं...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ के 15 से ज्यादा सांसद, विधायक समेत जनप्रतिनिधियों के खिलाफ कोर्ट में मामले पेडिंग हैं. हाई कोर्ट की ओर से...

चरित्र पर शक बना मौत की वजह: पत्नी ने...

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में चरित्र पर शक के चलते एक हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया। बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम कदनई में पत्नी...

नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई पर बवाल, ग्रामीणों और...

रायपुर। राजधानी रायपुर के नकटी गांव में सोमवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासन और पुलिस की टीम का ग्रामीणों ने जोरदार विरोध किया। भारी...

दुर्ग में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : इंदिरा मार्केट...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने शहर के इंदिरा मार्केट स्थित जलाराम लॉज में संचालित किए जा रहे अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों...