लोकसभा में उठा प्रधानमंत्री आवास का मुद्दा: बिलासपुर के सांसद अरुण साव ने कहा- मोर आवास – मोर अधिकार, रोक के रखे हे कांग्रेस सरकार; देखिये वीडियो

नई दिल्ली। सांसद अरुण साव ने आज लोकसभा में प्रधानमंत्री आवास का मुद्दा उठाया है। उन्होंने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर इस योजना पर रोक लगाने का आरोप लगाया गया है। उन्होंने कहा कि, आज छत्तीसगढ़ के गांव-गांव में – “मोर आवास – मोर अधिकार, रोक के रखे हे कांग्रेस सरकार” का नारा गूंज रहा हैं।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं बिलासपुर सांसद अरुण साव ने लोकसभा में शून्यकाल के दौरान लोक महत्व के विषय के रूप में प्रधानमंत्री आवास रोके जाने का मामला उठाया। सांसद साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने “प्रधानमंत्री आवास योजना” बनाकर गरीबों के सपने को साकार करने का बीड़ा उठाया है, ताकि गरीबों को पक्का मकान मिल सके। परंतु आज छत्तीसगढ़ के गांव-गांव में “मोर आवास – मोर अधिकार, रोक के रखे हे कांग्रेस सरकार” का नारा गूंज रहा है, क्योंकि राज्य की कांग्रेस सरकार ने राज्यांश के नाम पर 11 लाख से अधिक गरीब परिवारों का प्रधानमंत्री

आवास रोक दिया हैं, इसलिए आज गांव-गांव में यह नारा गूंज रहा है:-
“मोर आवास – मोर अधिकार,
रोक के रखे हे, कांग्रेस सरकार”।

देखिये वीडियो :-

प्रधानमंत्री आवास रोकना गरीबों के साथ अन्याय है, अत्याचार है। ऐसा करके कांग्रेस सरकार ने गरीबों के सपनों को साकार होने से रोकने का काम किया है। साव ने कहा कि कांग्रेस सरकार गरीबों के साथ अन्याय करना बंद करें, और राज्यांश उपलब्ध करा कर 11 लाख गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास मिलने दे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महासमुंद में 5 पटवारी निलंबित : सरकारी जमीन के...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में राजस्व कार्यों में लापरवाही और डिजिटल फसल सर्वेक्षण में गड़बड़ियों को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।...

बस्तर आएंगे राहुल गांधी : बोधघाट परियोजना प्रभावितों से...

रायपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जल्द ही छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग का दौरा कर सकते हैं। इस दौरान वे बोधघाट बहुउद्देशीय परियोजना...

बस्तर में बाढ़ से किसानों की कमर टूटी :...

जगदलपुर। बस्तर में बाढ़ का पानी भले ही उतर गया है, लेकिन किसानों की मुश्किलें अभी कम नहीं हुई हैं। इंद्रावती नदी के तटीय...

CM साय का कांग्रेस पर वार : 2028 में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गन्ना उत्पादक किसानों की मांग, कांग्रेस के आगामी विधानसभा चुनाव में जीत के दावे और CJP के...