दुर्ग में गुंडागर्दी: फार्म हाउस से घर जाते वक्त, रास्ता रोक कर आरोपियों ने कार सवार के साथ की मारपीट, गाड़ी का शीशा तोड़ा… जान से मारने की धमकी भी दी; पढिए

दुर्ग-भिलाई। VVIP जिले दुर्ग में गुंडा गर्दी का ताज़ा मामला सामने आया है। जिसमें एक कार सवार व्यक्ति का रास्ता रोककर दो आरोपियों ने मारपीट की है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों ने कार का शीशा तोड़ कर पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी थी।

दोनों के खिलाफ पुलिस ने धारा 294,323,341,427,506,34 के तहत मामला दर्ज किया है। जेवरा-सिरसा पुलिस ने बताया कि कोहका निवासी संजीव कुमार सिंह का ग्राम भटगांव नदी रोड में फार्म हाउस है।

17 दिसंबर की वह रात 8.30 बजे फार्म हाउस से घर जाने के लिए अपने ड्राइवर अरूण के साथ कार से निकला था। रास्ते में दुष्यंत, गणेश जोशी अपने दोस्तों के साथ आए और गाड़ी रूकवा कर उसके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मारपीट किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...