IPL AUCTION BREAKING: छत्तीसगढ़ के दो प्लेयर्स की मेहनत लाई रंग… दुर्ग संभाग के खिलाड़ियों का जलवा; हरप्रीत को पंजाब तो अजय को चैन्नई ने इतने में खरीदा; देखिए बाकी खिलाड़ियों का स्टेटस; जानिए ऑक्शन की खास बातें

लाभेश घोष@भिलाई। छत्तीसगढ़ के क्रिकेट के लिए आज गौरव का दिन है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के लिए आज ऑक्शन हुआ। जिसमें हमारे छत्तीसगढ़ के दो होनहार खिलाडियों को ख़रीदा गया है। बलोद जिले के दिल्ली राजहरा के हरप्रीत सिंह भाटिया और राजनांदगाव के अजय मंडल 2023 के IPL में खेलते हुए नजर आएंगे।

जानिए ऑक्शन की खास बातें :-

  • सैम करन को पंजाब किंग्स ने सारे 18 करोड़ में खरीद कर बनाया IPL के इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी
  • लेग स्पिनर अमित मिश्रा को लखनऊ सुपरजाइंट्स ने खरीदा, ऑक्शन में सबसे उम्रदराज प्लेयर रहे मिश्रा
  • राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) के अजय मंडल को चेन्नई सुपर किंग्स ने उनके बेस प्राइस 20 लाख में खरीदा
  • पंजाब किंग्स ने दल्ली राजहरा, बालोद (छत्तीसगढ़) के हरप्रीत सिंह भाटिया को 40 लाख में खरीदा, उनका बेस प्राइस 20 लाख था

पीयूष चावला को मुंबई इंडियंस ने 50 लाख रुपये में खरीदा।
मनोज भंडागे को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 20 लाख रुपये में खरीदा।
मयंक डागर को सनराइजर्स हैदराबाद ने 1.80 करोड़ रुपये में खरीदा।
मार्को यानसेन के भाई डुआन यानसेन को मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपये में खरीदा।
प्रेरक मांकड को लखनऊ सुपरजाएंट्स ने 20 लाख रुपये में खरीदा।
विकेटकीपर बल्लेबाज डोनोवन फरेरा को राजस्थान रॉयल्स ने 50 लाख रुपये में खरीदा।
उर्विल पटेल को गुजरात टाइटंस ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीद लिया।


विष्णु विनोद को मुंबई इंडियंस ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीद लिया।
विद्वत कावेरप्पा को पंजाब किंग्स ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा।
राजन कुमार को 70 लाख रुपये में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने खरीदा। उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपये था।
सुयष कुमार को कोलकाता नाइट राइडर्स ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा।
आयरलैंड के तेज गेंदबाज जोशुआ लिटिल को गुजरात टाइंटस ने 4.40 करोड़ रुपये में खरीदा। लिटिल के नाम टी20 वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड है। उन्होंने न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ हैट्रिक विकेट लिए थे। उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपये था।
भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज मोहित शर्मा को गुजरात टाइटंस ने उनके बेस प्राइस 50 लाख रुपये में खरीदा।
शम्स मुलानी को मुंबई इंडियंस ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा।
स्वप्निल सिंह को लखनऊ सुपर जाएंट्स ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा।


कोलकाता नाइट राइडर्स ने नामीबिया के ऑलराउंडर डेविड वीज को उनके बेस प्राइस एक करोड़ रुपये में खरीदा।
नीतीश कुमार रेड्डी को सनराइजर्स हैदराबाद ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा।
अविनाश सिंह को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 60 लाख रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपये था।
कुणाल राठौड़ को राजस्थान रॉयल्स ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा।
सोनू यादव को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा।
कुलवंत खेजरोलिया को उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा।
मोहित राठी को पंजाब किंग्स ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा।
नेहल वधेरा को मुंबई इंडियंस ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा।
भगत वर्मा को चेन्नई सुपर किंग्स ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा।
शिवम सिंह को पंजाब किंग्स ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज के निर्देश पर रेंज स्तरीय...

दुर्ग। दुर्ग रेंज पुलिस महानिरीक्षक के निर्देशन में आज रेंज स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में सीसीटीवी फुटेज संग्रहण, विश्लेषण एवं...

CG – सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: पुलिस ने गार्डन...

Sex racket busted बिलासपुर। बिलासपुर सिविल लाइन पुलिस ने कोन्हेर गार्डन के आसपास विशेष चेकिंग अभियान चला कर देह व्यापार में लिप्त तीन महिलाओं के...

हरे कृष्ण मूवमेंट भिलाई में मनाया गया श्री नरसिंह...

भिलाई। हरे कृष्ण मूवमेंट द्वारा 11 मई को श्री नरसिंह जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। भगवान नरसिंह देव अपने भक्त प्रह्लाद महाराज...

सामूहिक आदर्श विवाह समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री...

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज महासमुंद जिले के बागबाहरा विकासखंड के घोयनबहारा में आयोजित सूरमाल साहू समाज के सामूहिक आदर्श विवाह स्वर्ण जयंती...

ट्रेंडिंग