CG – पुलिस का न्यू ईयर गिफ्ट: SSP ने बांटे 50 लाख के मोबाइल फोन, गुम मोबाइल पाकर लोगों के खिल उठे चेहरे

रायपुर। रायपुर पुलिस के द्वारा नए साल के पहले दिन गुम मोबाइल पाकर फोन मालिकों के चहरे पर मुस्कान आ गई। खास बात ये है कि मोबाइल स्वामी गुम हुए मोबाइल फोन मिलने की उम्मीद गंवा चुके थे। यह सभी मोबाइल एण्टी क्राईम व साइबर सेल की टीम द्वारा खोजे गए थे। जिन्हें रायपुर के पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के दवारा पुलिस कंट्रोल रूम में लोगो को लौटाए गए। 223 लोगों को उनके गुम हो चुके मोबाइल फोन दोबारा मिल गए।

रविवार को सिविल लाइंस पुलिस कंट्रोल रूम बुलाकर लोगों को उनके फोन लौटाए गए। खुद एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने लोगों को मोबाइल फोन दिए। इन मोबाइल फोन की कीमत करीब 50 लाख है। सबसे ज्यादा मोबाइल फोन गुढ़ियारी खमतराई इलाकों से चोरी या गुम हुए थे । कुछ स्थानीय बदमाशों के गैंग ने लूट लिया था। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया इन मामलों में बहुत आरोपियों को भी जेल भेजा गया है।

पुलिस ने फोन लौटाने की कार्रवाई को लेकर एक बड़ा दावा भी किया है कि साल 2022 में इससे पहले भी अलग-अलग मामलों में चोरी हुए और गुम हुए फोन को पुलिस लौटा चुकी है करीब 610 लोगों को फोन बांटे गए थे जिनकी कीमत 1 करोड़ 50 लाख के आसपास है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...