भिलाई में लाखों की ठगी: SBI YONO एप बंद कराने के नाम पर अकाउंट से पैसे पार… 420 के तहत मामला दर्ज… पुलिस जाँच में जुटी; पढ़िए ये खबर

भिलाई। भिलाई में ठगी का नया मामला प्रकश में आया है। स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) योनो एप (Yono App) बंद करने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी हुई है। मामले की शिकायत के बाद अज्ञात के खिलाफ धारा 420 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया गया है। भिलाई के भट्टी थाना पुलिस ने बताया की कमरा नं. 228 भिलाई नगर निवासी सचिन शिरबाविकर का 2 लाख 2 हज़ार 818 रूपये अज्ञात ने खाते से ट्रांसफर कर ठगी किया है।

पीड़ित मोबाईल फोन पर इंटरनेट बैंकिग एवं योनो एप का उपयोग करता है। 11 नवम्बर 2022 को मोबाइल .नं. पर मेसेज आया कि इंटरनेट बैंकिग, योनो एप अकाऊंट बंद हो जायेगा। अपडेट करने के लिए फिर 14 नवम्बर को बैंक जाकर पीड़ित ने जब जानकारी ली। तो उसे पता चला इंटरनेट बैंकिग/योनो एप बंद हो गया है।

खाते मे जमा राशि की जानकारी लेने पर बैंक ने पीड़ित को पहला किस्त 99 हजार 971 रूपये क्रेडिट कार्ड से दुसरा किस्त 24 हजार 900 रूपये आईएमपीएस इंटरनेट बैंकिंग, तिसरी किस्त 99 हजार 947 रूपये तीन किस्त मे कुल 2 लाख 24 हजार 818 रूपये पीड़ित के खाते से पार होने की जानकारी दी गई। रुपए कटने की जानकारी पीड़ित को मोबाईल तक में मैसेज के द्वारा नहीं मिल पाई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भाजपा को बड़ा झटका, 111 कार्यकर्ताओं ने सामूहिक इस्तीफे...

डोंगरगढ़। शहर भाजपा के 111 कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत को संबोधित पत्र सौंपते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से सामूहिक इस्तीफा देने...

Commonwealth Games : राजनांदगांव की बेटी ज्ञानेश्वरी ने रचा...

राजनांदगांव। स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में छत्तीसगढ़ की बेटी और राजनांदगांव की रहने वाली ज्ञानेश्वरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत...

रायपुर में ₹4,999 की प्राइवेट पूल पार्टी का पोस्टर...

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर प्राइवेट पूल पार्टी का पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया...

CG News: महेंद्रा ट्रेवल्स की बस पलटी, 10 से...

दंतेवाड़ा। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत धुरली के पास सोमवार तड़के करीब 4:30 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। महेंद्रा ट्रेवल्स की...