दिल दहलाने वाला VIDEO: महिला का सैंडल लेकर ट्रेन के ऊपर चढ़ गया बन्दर… उतारने गए युवक की करंट लगने से हुई मौत… धूं-धूं कर जल गया शव, देखिए वीडियो

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के कासगंज रेलवे स्टेशन पर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक ट्रेन की छत पर चढ़ा युवक बिजली की हाई टेंशन करंट की चपेट में आ गया. देखते ही देखते उसके शरीर में आग लग गई और मौके पर ही मौत हो गई. ये देखकर प्लेटफार्म पर मौजूद तमाम लोग सहम गए. जीआरपी ने लाइन को बंद कराने के बाद युवक को शव को नीचे उतारा. 

कासगंज से फर्रुखाबाद जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर दो पर जाने के लिए तैयार थी. इसी दौरान प्लेटफार्म पर एक महिला अपनी ट्रेन के इंतजार में बैठी थी. इतने में एक बंदर आया और वह महिला का चप्पल लेकर ट्रेन की छत पर चढ़ गया. उसी समय एक वेंडर आ गया और चप्पल उतारने के लिए कोच के ऊपर चढ़ गया. इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया. घटना की जानकारी होने पर जीआरपी ने ट्रेन की छत से युवक के शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...