CG ब्रेकिंग: शिक्षक की मिली लाश: बंद कमरे में शिक्षक की सड़ी गली लाश मिली… गुड़ मॉर्निंग मैसेज का रिप्लाई नहीं देने पर दोस्त पहुंचा घर… तब हुआ मामले का खुलासा, पुलिस के दरवाजा तोड़ते ही आने लगी थी बदबू

बंद कमरे में शिक्षक की सड़ी गली लाश मिली

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शिक्षक की कमरे के अंदर करीब 2-3 दिन पुरानी लाश मिली है। बताया जा रहे की अंदर से दरवाजा बंद था और शरीर बिस्तर के नीचे पड़ा था। शिक्षक के सिर में चोट के भी निशान है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के स्पष्ट कारणों का खुलासा होगा। मामला सिविल लाइनथाना क्षेत्र का है।

सिविल लाइन क्षेत्र के नेहरू नगर पारिजात कालोनी में रहने वाले अजय कुमार(58) शिक्षक थे। उनकी पोस्टिंग चकरभाठा के शासकीय प्राथमिक शाला अचानकपुर में सहायक शिक्षक के पद पर थी। चार दिन पहले वे ड्यूटी पर गए थे। उनका ‘ फाउंडेशन लिट्रेसी न्यूमेरेसी’ ट्रेनिग लगी हुई थी। 2 दिसंबर को ट्रेनिंग खत्म कर वो स्कूल नही आ रहे थे।

वहीं उनका मकान भी बंद था। शिक्षक अजय कुमार बेन्डे अपने साथी बजरंग शर्मा के साथ मॉर्निंग वॉक करते थे। तीन चार दिनों से शिक्षक मॉर्निंग वॉक पर नही आ रहे थे। न ही बजरंग शर्मा का गुड़ मार्निंग मैसेज का रिप्लाई कर रहे थे। तब बजरंग शर्मा ने उनके घर जा कर देखा। उनके मकान से तेज बदबू आ रही थी। उन्होंने आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। पड़ोसियों ने इसकी सूचना सिविल लाइन थाने में दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची।

मोहल्ले वालों की मौजूदगी में दरवाजे को धक्का देकर खोला गया। अंदर कमरे में शिक्षक की लाश पड़ी थी। शव पुराना होने कारण सड़ने लगा था। इसके कारण पूरे मकान में दुर्गंध था। शिक्षक के सिर में चोट के निशान थे। वहीं, कमरे में कई जगह पर खून जमा हुआ था। पूछताछ में पता चला कि शिक्षक के मां और पिता की पहले ही मौत हो गई है। उनकी पत्नी शादी के एक माह बाद से ही अलग रह रही है। पुलिस ने उनकी पत्नी को घटना की जानकारी दी है। शव का पीएम कराया गया है। इसकी रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...