15 को भिलाई में ”अय्यकार कल्चरल फेस्टिवल”: कला, साहित्य और संस्कृति के विभिन्न आयामों के प्रतिभाओं का देखने को मिलेगा संगम… भिलाई TiMES में देखिये हर एक डिटेल्स

चक्रधर सम्मान से सम्मानित शिरोमणि वेदमणि सिंह ठाकुर का होगा सम्मान

भिलाई। स्टील सिटी भिलाई में इस महीने अय्यकार कल्चरल फेस्टिवल होना आयोजित है। प्रसिद्ध अय्यर हेल्थ केयर सेंटर द्वारा दिनांक 15 जनवरी 2023 को कला मंदिर सिविक सेंटर भिलाई छत्तीसगढ़ में “अय्यकार कल्चरल फेस्टिवल ” का प्रतिष्ठा पूर्णआयोजन किया जा रहा है।

जिसमें कला, साहित्य व संस्कृति के विभिन्न आयामों के राष्ट्रीय स्तर के प्रतिभाओं को आमंत्रित किया गया है। इस गरिमामय कल्चरल फेस्टिवल भिलाई में चक्रधर सम्मान से सम्मानित संगीत शिरोमणि वेदमणि सिंह ठाकुर का सम्मान किया जायेगा।

अय्यकार कल्चरल फेस्टिवल भिलाई के आयोजकों ने जानकारी दी है कि, ”इस कल्चरल फेस्टिवल में पंडित जसराज की शिष्या निलांजना वशिष्ठ द्वारा कबीर गाथा – मैं लोई की आकर्षक प्रस्तुति की जाएगी।

देखिये कार्यक्रमों की डिटेल :-

  • श्रीकांत वर्मा द्वारा लिखित नाटक “दोपहर ” का सौरभ अनंत के निर्देशन में प्रसिद्ध संस्था “विहान ड्रामा वर्क्स, भोपाल ” द्वारा प्रभावशाली मंचन किया जाएगा
  • शामे अवध कथक नृत्य ‘ उपासना तिवारी के दिग्दर्शन में कृष्णा प्रिया कत्थक केंद्र भिलाई द्वारा कलात्मक प्रस्तुति की जाएगी
  • काव्य पाठ के साथ साहित्य रसास्वादन कर सकेंगे जिसमे जया सरकार पुणे, शरद कोकास भिलाई और सौरभ अनंत भोपाल से साक्षात्कार कर सकेंगे
  • इस अय्यकार कल्चरल फेस्टिवल प्रतिष्ठापूर्ण आयोजन में चक्रधर सम्मान से सम्मानित संगीत शिरोमणि वेदमणि सिंह ठाकुर का सम्मान भी किया जायेगा

कई एसोसिएशन के सहभागिता से अय्यर हेल्थ केयर सेंटर द्वारा यह प्रतिष्ठापूर्ण आयोजन “अय्यकार कल्चरल फेस्टिवल” 15 जनवरी 2023 को शाम 05 बजे से रात्रि 08 बजे तक कला मंदिर सिविक सेंटर भिलाई में आयोजित किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में लव ट्रायंगल के चलते 16 वर्षीय किशोर...

CG रायगढ़: रायगढ़ के रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते...

छत्तीसगढ़ GST भर्ती घोटाला: 42 निरीक्षकों की नियुक्ति रद्द,...

रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी (वाणिज्यिक कर) विभाग में वर्ष 2021 और 2022 की सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा के जरिए हुआ बड़ा पदोन्नति घोटाला बेनकाब...

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...