छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी: 72 घंटों में इन राज्यों में बारिश… 8 में शीतलहर का रेड अलर्ट, बिहार सहित 7 में कोल्ड डे… बर्फबारी, एंटीसाइक्लोनिक सिस्टम सक्रिय, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

नई दिल्ली। देश में दो मौसम सिस्टम जल्द सक्रिय होने वाले हैं। इसके साथ ही राजधानी दिल्ली में पर्वतीय राज्यों से ज्यादा सर्द हवाओं का सिलसिला जारी है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लद्दाख में छिटपुट बर्फबारी के साथ बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के कुछ हिस्से में बारिश देखने को मिल सकती है। साथ ही पंजाब-हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, त्रिपुरा में घने कोहरे छाए रहेंगे। इसके साथ ही इन क्षेत्रों में शीतलहर की चेतावनी जारी कर दी गई। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ़ सहित हिमाचल और उत्तराखंड में शीतल दिन की चेतावनी जारी की गई है कोल्ड डे का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

राजधानी दिल्ली में पारा 2 डिग्री के नीचे
राजधानी दिल्ली एनसीआर में सर्दी का सितम जारी है दिल के तापमान में भारी गिरावट देखी जा रही है। 2 डिग्री तक न्यूनतम तापमान पहुंच रहे हैं। इसके और भी गिरने की संभावना जताई गई है जबकि दिल्ली में शीतलहर की भी चेतावनी जारी की गई है। डलहौजी में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस धर्मशाला में 5 डिग्री सेल्सियस, शिमला में न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस देहरादून में 4.6 मसूरी में 4.4 और नैनीताल से भी कम देखा जा रहा है। इसके साथ ही राजधानी दिल्ली में कोहरे सहित शीतलहर और कोल्ड डे का अलर्ट भी जारी किया गया है।

बिहार में शीत लहर का रेड अलर्ट
बिहार में पछुआ हवा की वजह से तापमान में भारी गिरावट देखी जा रही है। हवा 4 से 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है। मौसम विभाग की मानें तो वातावरण में भी बरकरार है। इससे अधिक होने की वजह से कोहरा कायम रहेगा। साथ ही 72 घंटे से धूप नहीं निकलने की वजह से शीतल दिन की चेतावनी जारी कर दी गई है। इसके साथ ही तापमान में 8 डिग्री सेल्सियस की कमी देखने को मिली है। भागलपुर में अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं न्यूनतम तापमान में भारी कमी देखने को मिली है। सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस फारबिसगंज का रिकॉर्ड किया गया है।

मौसम चेतावनी
एक पश्चिमी विक्षोभ, जिसे अब मध्य क्षोभमंडलीय स्तरों में एक गर्त के रूप में देखा गया है। 7 जनवरी से 9 जनवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की वर्षा या बर्फबारी की संभावना है।
अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश में रात और सुबह के दौरान घने से बहुत घने कोहरे की संभावना है।
एक और ताजा पश्चिमी विक्षोभ 10 जनवरी से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करेगा। इसके प्रभाव में, 10 जनवरी से 13 जनवरी तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में छिटपुट से लेकर व्यापक वर्षा या बर्फबारी का अनुमान है।
अगले 48 घंटों के दौरान उत्तराखंड और पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति रहने की उम्मीद है।
पूर्वी राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर की स्थिति रहने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में कई जिलों में गिरा तापमान, आज कोल्ड डे का ऑरेंज अलर्ट
लखनऊ कानपुर आगरा सहित कई क्षेत्रों में आज दैनिक कोल्ड डे का अलर्ट जारी कर दिया गया है। बर्फीली हवाओं के कारण उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर और अत्यधिक घने कोहरे की चेतावनी जारी कर दी गई है। ठंड से बचाव के लिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं मध्य प्रदेश के सभी जिले को छोड़कर प्रदेश के कुछ हिस्से में शीतलहर से अति शीतलहर की चेतावनी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

जिन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। उसमें सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत, गाजियाबाद , मेरठ, गौतम बुध नगर, बुलंदशहर, रामपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत, फर्रुखाबाद, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर आदि में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है।

उत्तराखंड हिमाचल में 8 जनवरी से बारिश बर्फबारी
पर्वतीय राज्यों में बर्फबारी के साथ बारिश का सिलसिला जारी रहेगा, कोहरे और शीतलहर का दौर जारी किया गया। इसके साथ ही 8 जनवरी से बारिश बर्फबारी की चेतावनी दे दी गई है। शीतल दिन का भी पूर्व अनुमान जताया गया है। कड़ाके की ठंड के बीच न्यूनतम तापमान में भी भारी कमी देखने को मिली है। अधिकतम तापमान सामान्य से 9 डिग्री की कमी देखने को मिली है। उधम सिंह नगर, हरिद्वार जिले में कोहरे के साथ घने कोहरे और शीत दिन की चेतावनी जारी की गई है।

हरियाणा-पंजाब में येलो अलर्ट
हरियाणा पंजाबी शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट देखी जाएगी। इसके साथ ही विजिबिलिटी काफी लो हो गई है। राजस्थान में कड़ाके की ठंड पड़ रही है चूरू में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। राजस्थान और गुजरात में भी शीतलहर की चेतावनी जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मौसमी गतिविधियां

हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में छिटपुट बर्फबारी हो सकती है।
उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में घना से बहुत घना कोहरा संभव है।
पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वोत्तर राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय और त्रिपुरा में छिटपुट स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में छिटपुट बारिश की संभावना है।
पूर्वी राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश में अलग-अलग इलाकों में शीतलहर की स्थिति का अनुमान है।

पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर
पश्चिमी विक्षोभ का असर 2 से 3 दिन तक जारी रहेगा। राजस्थान के गंगानगर, हनुमानगढ़, राजस्थान के आसपास के क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हालांकि गुजरात और राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में बारिश देखने को मिल सकती है।

मौसम प्रणाली

7 जनवरी की शाम पश्चिमी विश्व पश्चिम हिमालय की और पहुंच जाएगा। इसके अलावा 10 जनवरी को जम्मू कश्मीर में एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ निर्मित होगा। जबकि एक एंटीसाइक्लोन गुजरात के ऊपर देखा गया। जिससे तापमान में वृद्धि के साथ ही शीतलहर में तेजी देखी जाएगी। अभी 24 घंटे में बदलेगा मौसम 24 घंटे के बाद के लिए मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू कश्मीर, हिमाचल के हिस्से में बारिश और हिमपात की चेतावनी जारी की गई है। गंगा के मैदानी इलाके में घना कोहरा छाया रहेगा। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा में विजिबिलिटी काफी लो देखी जाएगी। हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश सहित राजस्थान और गुजरात में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान से UP, मध्य प्रदेश, बिहार के कई हिस्से में शीतलहर का रेड अलर्ट जारी किया गया है।