भिलाई में कल होगा क्षत्रिय लोणारी कुनबी समाज की वार्षिक आमसभा… नियमावली में संशोधन बहुमत के आधार पर

भिलाई। भिलाई में कल क्षत्रिय लोणारी कुनबी समाज की वार्षिक आमसभा कल यानि 8 जनवरी दिन रविवार को आयोजित हो रहीं हैं। समाज के अध्यक्ष शंकर वराठे ने बताया कि, प्रति वर्ष समाज संगठन नियमावली अनुसार आमसभा जनवरी में रखने का प्रावधान है। नियम परिपालन में कार्यकारिणी की सहमति से क्षत्रिय लोणारी कुनबी समाज की आमसभा आठ जनवरी को रखने का निर्णय हुआ है।

जिसकी विधिवत सूचना उप पंजीयक फर्म एवं संस्थाएं तथा प्रदेश के सदस्यों को दी गई है। आम सभा में बहुत से महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार विमर्श कर समाज हित में 2/3 बहुमत से पारित प्रस्ताव को आवश्यक कार्रवाई हेतु पंजीयक कार्यालय को भेजा जाएगा। अध्यक्ष के उद्बोधन के बाद, सचिव का प्रतिवेदन, कोषाध्यक्ष द्वारा आय व्यय का ब्यौरा, भवन समिति द्वारा प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाएगा।

नियमावली में आवश्यक संशोधन हेतु, उपाध्यक्ष सह सचिव द्वारा सदस्यता शुल्क, अनुदान , भवन समिति का चयन एवं कार्यक्षेत्र, अतिरिक्त निर्माण हेतु फंड की उपलब्धता पर प्रस्ताव लाया जाएगा। दो तिहाई बहुमत से पारित निर्णय को उप पंजीयक फर्म एवं संस्थाएं को संशोधन हेतु भेजा जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में लव ट्रायंगल के चलते 16 वर्षीय किशोर...

CG रायगढ़: रायगढ़ के रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते...

छत्तीसगढ़ GST भर्ती घोटाला: 42 निरीक्षकों की नियुक्ति रद्द,...

रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी (वाणिज्यिक कर) विभाग में वर्ष 2021 और 2022 की सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा के जरिए हुआ बड़ा पदोन्नति घोटाला बेनकाब...

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...