कल दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में होंगे होम मिनिस्टर ताम्रध्वज साहू: कांग्रेस कार्यकर्ताओं की लेंगे एनुअल मीटिंग… विधानसभा चुनाव को लेकर बनेगी रणनीति

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के होम मिनिस्टर व PWD मिनिस्टर एवं दुर्ग ग्रामीण विधायक ताम्रध्वज साहू का कल यानि 8 जनवरी 2023 दिन रविवार को दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। ताम्रध्वज साहू के द्वारा कल गृहमंत्री निवास के पास के.डी. पब्लिक स्कूल में सुबह 10 से दुर्ग ग्रामीण विधानसभा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की वार्षिक बैठक ली जाएगी और आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी।

जिसमें दुर्गग्रामीण विधानसभा के जिला कांग्रेस कमेटी पदाधिकारी गण, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी गण ,वरिष्ट कांग्रेस जन,महिला कांग्रेस कमेटी, समस्त प्रकोष्ट के पदाधिकारी, नगर निगम रिसाली पार्षद, छाया पार्षद, समस्त एल्डरमैन , समस्त गौठान समिति अध्यक्ष गण, सहकारिता के पदाधिकारी, सेवा सहकारी समिति के प्राधिकृत प्राधिकारी मौजूद रहंगे।

कांग्रेस, पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति एवं जनजाति प्रतिनिधि गण, राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष गण, युवा कांग्रेस, एन.एस.यू आई के पदाधिकारी गण समस्त स्कूल के विधायक प्रतिनिधि गण सहित एवं समस्त कांग्रेस जन की भी उपस्थिति होगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...