छत्तीसगढ़ में करीब 2 लाख मतदाता बढ़े: फाइनल वोटर लिस्ट जारी… रायपुर में सबसे अधिक वोटर्स, नारायणपुर में इनकी संख्या सबसे कम; दुर्ग में 13 लाख से अधिक मतदाता… दिव्यांग और थर्ड जेंडर के वोटर्स का ये है आकड़ा; पढ़िए ये रिपोर्ट…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 2023 में ही विधानसभा चुनाव है। ऐसे में वोट देने के लिए वोटर लिस्ट में नाम होना जरुरी है। छत्तीसगढ़ में फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दिया गया है। इसमें गौर करने वाली बात यह है कि विशेष पिछड़ी जनजाति के सभी पात्र लोगों का वोटरलिस्ट में नाम जोड़ा गया है। सीईओ रीना बाबा साहब कंगाले ने बताया कि कलेक्टरों ने इसके प्रमाणपत्र पेश किए हैं। प्रदेश में विशेष पिछड़ी जनजातियों के 18 लाख 6 हजार 198 लोग रहते हैं।

प्रदेश में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के बाद पंजीकृत मतदाताओं की संख्या में एक लाख 97 हजार 490 की वृद्धि हुई है। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के बाद 1 जनवरी 2023 की स्थिति में 5 जनवरी को निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन किया गया है। इसके अनुसार प्रदेश में अभी पंजीकृत वोटर्स की कुल संख्या 1 करोड़ 94 लाख 54 हजार 9 है। इनमें 97 लाख 27 हजार 594 पुरूष मतदाता और 97 लाख 26 हजार 415 महिला मतदाता हैं। प्रदेश में एक लाख 46 हजार 981 दिव्यांग (PwDs) एवं 811 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।

18 जिलों में पांच विशेष पिछड़ी जनजाति कमार, बिहोर, पहाड़ी कोरवा, बैगा, अबुझमाडिय़ा रहती है। इनमें 18 प्लस के 11,5070 व्यक्ति हैं। इनमें से 10 लाख 7 हजार 558 वोटरलिस्ट में पंजीकृत हैं। सघन अभियान में इन जनजातियों के 5726 नए वोटर जुड़े हैं। इस तरह इन विशेष पिछड़ी जनजातियों के 11 लाख 3 हजार 284 वोटर दर्ज हैं। यह इनकी जनसंख्या का 60.84 प्रतिशत है।

दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में वोटर्स की संख्या 1 करोड़ 95 लाख 54 हजार 9 हो गई है। प्रदेश में 99.84 प्रतिशत वोटरों के फोटो परिचय पत्र बने हैं। नक्सल प्रभावित इलाकों में दंतेवाड़ा, बीजापुर व सुकमा जिलों में फोटो परिचय पत्र वालों का प्रतिशत नहीं है। प्रदेश में 18859 मतदान केंद्र लोकेशन हैं। प्रदेश में सर्विस वोटर की संख्या 19849 है। 17 प्लस आयु के युवाओं का वोटरलिस्ट में पंजीयन कराने स्कूल कॉलेजों में स्पेशल कैंप लगाए। 1 अप्रैल, 1 जुलाई, 1 अक्टूबर को 18 साल पूरे करने वाले युवाओं के 77 हजार 52 फार्म मिले हैं। ये हर तीसरे महीने वोटर लिस्ट में जुड़ते जाएंगे। दिव्यांग मतदाता 14 लाख 6 हजार 981 भी वोटर लिस्ट में पंजीकृत हुए हैं।

नई मतदाता सूची के अनुसार रायपुर जिले में सबसे अधिक 17 लाख 84 हजार 799 वोटर हैं। जबकि सबसे कम वोटर नारायणपुर जिले में 83 हजार 189 हैं। दिलचस्प है कि बस्तर जिले में महिलाएं 294068 पुरुषों 274119 मतदाताओं से ज्यादा हैं। चुनाव आयोग ने पांच नए जिलों की भी मतदाता सूची बनवाई।

बालोद, बीजापुर, दंतेवाड़ा, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, जशपुर, कोंडागांव,महासमुंद, मोहला – मानपुर -चौकी, नारायणपुर,रायगढ़,राजनांदगांव, सुकमा, सरगुजा, व कांकेर जिले में भी महिला वोटर पुरुषों की तुलना में अधिक हैं। राज्य की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहब कंगाले ने महिलाओं की निर्वाचन के प्रति जागरूकता व सतर्कता को लोकतंत्र के लिए अच्छे संकेत बताया। मतदान में भी कई बार वे पुरुषों की तुलना में आगे रहती हैं।

रायपुर जिले में सबसे अधिक पुरुष वोटर भी 9 लाख 684 और महिला वोटर 8 लाख 83 हजार 825 हैं। इस बार चुनाव आयोग के नक्शों पर नए जिले भी आए हैं। पिछले साल 28 जिलों की वोटर लिस्ट बनी थी। इस साल पांच नए जिलों सारंगढ़- बिलाईगढ़, मोहला -मानपुर – चौकी, मनेंद्रगढ़ – चिरमिरी – भरतपुर, खैरागढ़ – छुईखदान – गंडई और सक्ती की अलग वोटर लिस्ट बनी है। यानी कुल 33 जिलों की मतदाता सूची बनाई गई है। मालूम हो कि सक्ती काफी पहले से ही शैक्षणिक जिले के रूप में अस्तित्व में था, लेकिन राजस्व जिले के रूप में पिछले महीनों ही उभरा है।

प्रदेश में 811 थर्ड जेंडर वोटर हैं। इनमें सबसे अधिक 290 रायपुर व सबसे कम सुकमा व खैरागढ़ जिले में 2-2 हैं। दंतेवाड़ा और नारायणपुर में एक भी थर्ड जेंडर वोटर नहीं है। दुर्ग में 65, कोरबा में 45, बस्तर में 36, जशपुर में 33, महासमुंद में 26, रायगढ़ में 25, जांजगीर 19, बालोद व बलौदाबाजार में 13-13, सारंगढ व कांकेर में 12-12, धमतरी व सरगुजा में 11-11, मनेंद्रगढ़ व सूरजपुर में 9-9, बलरामपुर व बीजापुर में 8-8, कोंडागांव में 7, बेमेतरा व गरियाबंद में 6-6, जीपीएम व कबीरधाम में 5-5, सक्ती में 4 और मोहला -मानपुर में इस वर्ग के 3 वोटर हैं।

जिले का नाम – मतदाता 2022 – मतदाता 2023

बालोद – 660212 – 666518
बलौदाबाजार भाटापारा – 1153318 – 850817
बलरामपुर – 400650 – 507929
बस्तर – 524851 – 568223
बेमेतरा – 722735 – 630937
बीजापुर – 162681 – 158735
बिलासपुर – 1489107 – 1355647
दंतेवाड़ा – 191285 – 181763
धमतरी – 615749 – 604447
दुर्ग – 1289268 – 1382568


गरियाबंद – 437840 – 435360
जीपीएम – 191802 – 243722
जांजगीर -चांपा – 1288879 – 741189
जशपुर – 648286 – 633917
कबीरधाम – 606774 – 609679
कोंडागांव – 389883 – 410209


कोरबा – 887554 -884606
कोरिया – 468147 – 200664
महासमुंद – 817092 – 818066
मुंगेली – 445995 – 550573
नारायणपुर – 182474 – 83189
रायगढ़ – 1119816 – 820253
रायपुर – 1668420 – 1784799
राजनांदगांव – 1157086 – 676908


सुकमा – 163563 – 168308
सूरजपुर – 674104 – 548184
सरगुजा – 616985 – 634125
कांकेर – 540201 – 535958
खैरागढ़, छुईखदान, गंडई – 000000 – 278455 –
मनेंद्रगढ़, चिरमिरी, भरतपुर – 000000 – 264509
मोहला, मानपुर, चौकी – 000000 – 206175
सारंगढ़ – बिलाईगढ़ – 000000 – 491660
सक्ती – 000000 – 525919

कुल – 1,9494757 – 1,94540011

खबरें और भी हैं...
संबंधित

वेस्ट माइनिंग विवाद के बीच NMDC में बड़ी कार्रवाई...

जगदलपुर। किरंदुल में वेस्ट माइनिंग को लेकर जारी विवाद के बीच NMDC प्रबंधन ने अपने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। किरंदुल...

राजनांदगांव में थाने से भागे लूट के दो आरोपी...

राजनांदगांव। शहर के कोतवाली थाने से लूट के मामले में पकड़े गए दो आरोपियों के फरार होने का मामला सामने आया है। थाने से...

कोयला लेवी घोटाला : कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित कोयला लेवी घोटाले में गिरफ्तार कांग्रेस के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम (नान) के पूर्व अध्यक्ष रामगोपाल...

रायपुर में 2 करोड़ की एप्पल स्टोर चोरी का...

रायपुर। राजधानी के मरीन ड्राइव स्थित एप्पल स्टोर में हुई करोड़ों रुपये की चोरी के मामले को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने सुलझाने का दावा...