भिलाई के रूंगटा कॉलेज (R-1) की फैकल्टी और स्टूडेंट्स का जबरदस्त इन्वेंशन: दवाइयों की टेस्टिंग के लिए नई तकनीक का इजाद… 4 मशीनों का काम अब करेगी 1 ही मशीन… भारत सरकार ने दिया पेटेंट; पढ़िए ये खबर

रूंगटा फार्मास्यूटिकल कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के फैकल्टी और स्टूडेंट्स का कमाल

भिलाई। रूंगटा फार्मास्यूटिकल कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (आर-1) कि फैकल्टी और स्टूडेंट्स ने एक खास तकनीक इजाद की है। फार्मेसी की फील्ड में दवाइयों की टेस्टिंग अब और भी अधिक सटीक होगी। भिलाई के फार्मेसी वैज्ञानिकों ने लैब टेस्टिंग के लिए खास तकनीक इजाद की है। जिससे 4 मशीनों का काम अब एक ही मशीन कर देगी।

रूंगटा फार्मास्यूटिकल कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (आर-1) कि फैकल्टी और स्टूडेंट्स ने इस मशीन का नाम एंजायटी बॉक्स रखा है। मशीन के जरिए दवाइयों के परीक्षण के दौरान लैब एनीमल पर रिसर्च आसान हो जाएगी। दवाइयों का परीक्षण इंसानों से पहले प्रयोग शाला में एनीमल पर किया जाता है। इससे ह्यूमन बॉडी पर पढऩे वाले असर को देखा जाता है।

नई तकनीक के जरिए अब दवाई ज्यादा प्रभावी साबित होगी। इस खास उपकरण एंजायटी बॉक्स को रूंगटा फार्मा की प्रोफेसर सोनल सिन्हा, छात्रा रोमा साहू, ऋतु कश्यप, मानसी नागदेव, स्नेहा तिवारी और आंकाक्षा सिंह ने तैयार किया है, जिसे भारत सरकार ने प्रौद्योगिकी मंत्रालय से पेटेंट की मान्यता मिल गई है। प्रोफेसर सोनल ने बताया कि इस मशीन साथ लेकर नए स्टार्टअप की शुरुआत की गई है। पहले जहां फार्मेसी कॉलेजों को एंजायटी टेस्ट मशीन खरीदने लाखों रुपए चुकाने होते थे, वहीं अब यह काम कुछ हजारों में हो जाएगा।

स्टार्टअप से टेक्नोलॉजी ट्रांसफर करने प्रकिया शुरू हो गई है। शुरुआत में दो अन्य फार्मेसी कॉलेजों ने इस मशीन को खरीदने रुचि दिखाई है। छात्राओं के इस स्टार्टअप के लिए रूंगटा ग्रुप की बिजनेस इन्क्यूबेशन सेल का सपोर्ट दिया जाएगा। छात्राओं को कॉलेज से फंडिंग भी मिलेगी। इस उपलब्धि पर रूंगटा ग्रुप के चेयरमैन संतोष रूंगटा, डायरेक्टर सोनल रूंगटा, डॉ. सौरभ रूंगटा, डॉ. एजाजुद्दीन, प्रोफ़ेसर रामकृष्ण राठौर ने हर्ष जताया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राजनांदगांव की महक का भारतीय U-19 महिला टीम में...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की बेटी क्रिकेटर महक नरवासे का चयन भारतीय U-19 महिला टीम में हुआ है. इतना ही नहीं, उन्हें टीम का...

CG News: नायब तहसीलदार पर दुष्कर्म का आरोप, रायपुर...

सूरजपुर | जिले में पदस्थ एक नायब तहसीलदार पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार, लटोरी क्षेत्र में पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेंद्र दिवाकर के...

Durg News : खदान में डूबने से मासूम बच्चे...

दुर्ग। जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र के पथरिया खदान में 13 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने जब...

भाजपा को बड़ा झटका, दंतेवाड़ा में 450 से ज्यादा...

दंतेवाड़ा। बस्तर में भाजपा को बड़ा झटका लगा है. दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा विकासखंड के फूलपाड़ में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों ने भाजपा...