CG – अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत: ट्रैक्टर पर बैठकर जाने के दौरान हुआ हादसा… एक बच्चे की मौत, एक छात्रा गंभीर रूप से जख्मी… वहीं दो बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत

अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत

जांजगीर। जांजगीर में हुए दो हादसे में दो लोगों की गई है। एक हादसे में 1 बच्चे की मौत हो गयी, वहीं एक बच्ची गंभीर रूप से घायल है। हादसा उस वक्त हुआ, जब ट्रैक्टर के इंजन पर बैठक दो बच्चे जा रहे थे। इस दौरान गड्ढे में ट्रैक्टर थोड़ा अनियंत्रित हो गया, जिसके बाद इंजन पर बैठे दो बच्चे नीचे गिर गये। इनमें से 7 साल का एक बच्चा ट्रैक्टर के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौत हो गयी, वहीं एक बच्ची भी नीचे गिरी, जो गंभीर रूप से घायल हो गयी। मृतक बच्चा दूसरी कक्षा में पढ़ता है, जबकि बच्ची का अभी दाखिला हुआ था।

एक हादसा पेंड्री पीथमपुर NH-49 नवापारा के पास हुआ। यहां दो बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है। मामला जांजगीर थाना क्षेत्र का है।

जांजगीर थाना प्रभारी उमेश साहू ने बताया कि पेंड्री-पीथमपुर नेशनल हाईवे- 49 जो रायपुर से रायगढ़ को जोड़ती है, यहां सोमवार शाम 6 बजे नवापारा गांव के पास दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक पर सवार लोग दूर तक फेंका गए। एक बाइक पर 3 लोग सवार थे, वहीं दूसरी बाइक को एक नाबालिग चला रहा था। दोनों बाइक पर सवार चारों लोग सड़क पर दूर-दूर गिरे, तभी एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन कुचलते हुए निकल गई। हादसे में महेंदा निवासी घुरूदा केवट (50 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। एक बाइक पर सवार तीनों लोग उदयबंद किसी काम से आए हुए थे। वहां से वे वापस घर लौट रहे थे।

वहीं सेवाई निवासी फिरंगी लाल (43 वर्ष) और उसका बेटा करुणा सागर केवट (19 वर्ष) दोनों गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है। करुणा सागर केवट बाइक चला रहा था। मृतक घुरूदा केवत किसान है। वो घायल फिरंगी लाल का रिश्ते में चाचा लगता था। मृत व्यक्ति के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं दूसरी बाइक पर सवार नाबालिग लड़के का नाम कुणाल कोसले (16 वर्ष) है। वो ठठारी थाना जैजैपुर जिला सक्ती का रहने वाला है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। युवक के सिर पर गंभीर चोट लगी है और दाएं पैर के दो टुकड़े हो गए हैं।

परिजनों ने बताया कि वह अपने दादा जी को छोड़ने पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम कुटराबोड आया हुआ था। घायल नाबालिग को प्राथमिक चिकित्सा देने के बाद बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने दोनों बाइक को सिटी कोतवाली थाने में रखा है।

दूसरी घटना जांजगीर थाना क्षेत्र के खोखरा छोटी नहर सायफन के पास की बतायी जा रही है। रोजगार गारंटी में काम करने दोनों के माता पिता गये थे। इसी दौरान दोनों बच्चे अपने मम्मी-पापा को स्कूल नही जाने की बात बताने जा रहे थे। इस दौरान वो एक ट्रैक्टर पर बैठ गये। ट्रैक्टर चालक ने बहुत ही लापरवाही से दोनों बच्चों को इंजन पर बैठाकर तेजी से ट्रैक्टर चलाया, झटके की वजह से दोनों बच्चे नीचे गिर गई। मृतक बच्चे का नाम जय बरेठ है, वहीं दूसरी बच्ची का नाम निधि बरेठ है।

घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया है। सिटी कोतवाली पुलिस जांच में जुट गयी है। निधि को उपचार के लिए जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

ब्लैक में शराब बेचने वालों के खिलाफ दुर्ग पुलिस...

दुर्ग-भिलाई। दुर्ग जिले में अवैध शराब बेचने वालों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। पुलिस भी अलग-अलग क्षेत्रों में ऐसे आरोपियों के...

दुर्ग कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने अहिवारा विधानसभा क्षेत्र...

दुर्ग। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र साहू ने दुर्ग जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निर्मल कोसरे जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पा भुनेश्वर यादव...

दुर्ग में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा: पहले 3 आरोपियों...

दुर्ग। दुर्ग में हलवाई ठेकेदार की अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस से सुलझा लिया है। पैसों के लेनदेन की बात को लेकर आरोपियों...

बिरनपुर हिंसा में CBI ने दर्ज की 12 लोगों...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के बिरनपुर में भुवनेश्वर साहू की हत्या की जांच के लिए CBI ने FIR दर्ज कर लिया है। केंद्रीय...

ट्रेंडिंग