भिलाई में यंगिस्तान कप 2023 में महिलाओं ने लगाए चौके-छक्के: स्पेशल डिमांड में हुआ गर्ल्स मैच… प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने महिलाओं को पुरस्कार वितरण कर किया सम्मानित; चौथे दिन 16 मैच खेले गये… देखिये नतीजे

भिलाई। भिलाई में श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा आयोजित यंगिस्तान कप 2023 के चौथे दिन कुल 16 मैच खेले गये। इस दौरान प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय खुर्सीपार मैदान पहुंचे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने महिला खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें पुरस्कृत भी किया। इस दौरान उन्होंने मैदान में उपस्थित खिलाड़ियों और आमजनों से भिलाई की सफाई अभियान से जुड़ने औऱ भिलाई को स्वच्छता में सर्वश्रेष्ठ बनाने प्रण लेने आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हम सबको भिलाई की सफाई, बीमारी से, गंदगी से औऱ कचरे से करना है और भिलाई को सबसे स्वच्छ औऱ सुंदर बनाना है।

आज चौथे रिसाली दशहरा मैदान में कुल 5 मैच खेले गये जिसमें प्रथम मैच में जेबीटी इलेवन की टीम ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। वहीं दूसरे मैच में मरोदा वार्रियर्स ने 8 विकेट से, तीसरे मैच में ड्रिरीम .इलेवन ने 9 विकेट से, चौथे मैच में श्रीराम इलेवन ने दस विकेट से और पांचवे मैच में सेक्टर 10 ने शानदार जीत दर्ज की। इसी क्रम में राधिका नगर मैदान में खेल गये प्रथम मैच में आरबी इलेवन ने 11 रन से, द्वितीय मैच में एचवाईसीएम ने 21 रन से, तीसरे मैच में जीडीसीए ने 60 रन से, चौथे मैच में जीजी इलेवन ने 61 रन से, पांचवे मैच में बैड ब्वायज और छठवें मैच में चौहान टाइगर ने शानदार जीत दर्ज की। वहीं खर्सीपार में खेले गये मैच में पहले मैच में बीईसी इलेवन, दूसरे मैच में नवल इलेवन, तीसरे मैच में नटराज इलेवन, चौथे मैच में टाइटन इलेवन व अंतिम मैच में सांई इलेवन ने जीत दर्ज की।

महिलाओं को किया सम्मानित
खुर्सीपार में आज टूर्नामेंट के दौरान महिलाओं ने भी मैच खेलने की इच्छा जाहिर की, जिस पर समिति द्वारा दो टीमों के मैच खेलने की व्यवस्था की गई। इस दौरान महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों का तालियां बटोरीं। साथ ही सभी महिलाओं ने उपस्थितजनों से भिलाई की सफाई अभियान से जुड़ने की अपील की और स्वयं इसे अपनी आदत बनाने का संकल्प लेते हुए अन्यजनों को जागरूक करने का प्रण लिया। इस दौरान समिति के संरक्षक प्रेमप्रकाश पाण्डेय द्वारा सभी महिलाओं को पुरस्कृत भी किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...