CG – 9 पर FIR: बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का खुलासा…भाजयुमो जिलाध्यक्ष, असिस्टेंट डायरेक्टर, बैंककर्मी सहित 9 पर FIR… जानिए क्या है पूरा मामला

भाजयुमो जिलाध्यक्ष, असिस्टेंट डायरेक्टर, बैंककर्मी सहित 9 पर FIR

कोरिया। शासकीय योजना की राशि हड़पने के मामले में बड़ा एक्शन हुआ है। स्वीकृत तालाब की राशि गबन मामेल में भाजयुमो जिलाध्यक्ष अचल राजवाड़े के साथ उद्यानिकी विभाग के सहायक संचालक विनय त्रिपाठी उद्यानिकी विभाग के सहायक विस्तार अधिकारी अभय गुप्ता, जिला पंचायत के तकनीकी सहायक मनहरण सिंह और सत्यप्रकाश साहू, बैंककर्मी एक्सिस बंक शांति राजवाड़े निवासी चरचा, संदीप कुमार गुप्ता, विशाल कुमार त्रिपाठी विनायक ट्रेडर्स एण्ड सप्लायर फर्म एवं उसके संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। सभी 9 आरोपियों के लिए एक दर्जन गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज हुआ है, जिसमें सभी आरोपी फरार हैं।

दरअसल, राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत सोनहत के निवासी आन्नदी की भूमि पर सामुदायिक तालाब निर्माण की राशि में 20 लाख रुपये में वित्तीय अनियमितता तथा हितग्राही को प्राप्त राशि की धोखाधड़ी कर हड़पने के संबंध में खुद पीडित ने शिकायत कलेक्टर को की थी। पुलिस ने मामले में धारा 419, 420, 467, 468, 471, 472, 474, 409, 120 (बी) भादवि तथा 01/2023 ईआईटीटी 66 (घ) सूचना प्रौद्योगिक अधिनियम एवं 3 (2) (5) 3 (2) (5क) एससी/एसटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

कलेक्टर ने इस मामले में जिला पंचायत सीईओ को जांच के निर्देश दिये थे। जांच में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ था। जांच में ये बातें सामने आयी कि राष्ट्रीय बागवानी मिशन में हुई धोखाधड़ी में कई बड़े नाम शामिल थे। ये बातें भी सामने आयी कि अधिकारी और निजी फर्म के संचालक सभी ने मिलकर राशि को हड़पने का काम किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22...

Durg News : नाबालिग ने घर में लगाई फांसी,...

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके...

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...