CG – युवक ने जहर पीकर की आत्महत्या: सुबह घर से निकला था लेकिन वापस लौटा ही नहीं, शाम को खेत में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में एक युवक ने जहर पीकर सुसाइड कर लिया है। बताया जा रहा की वो सुबह अपने घर से निकला था पर वापस लौटा ही नहीं। उसकी लाश खेत में मिली है। मामला नैला चौकी इलाके का है। फिलहाल पुलिस जानकारी जुटा रहीं है की युवक ने क्यों उठाया है।

जानकारी के मुताबिक, सरखो गांव में रितेश देवांगन(20) अपने परिवार के साथ रहता था। उसने 10वीं तक की पढ़ाने करने के बाद पढ़ाई छोड़ दिया था। घर में ही कोसा बुनाई का काम करता था।

बताया गया कि सोमवार सुबह से वह घर से निकल गया। इसके बाद से उसका कुछ पता ही नहीं चला। घरवालों ने बताया कि हमें लगा था कि कहीं घूमने गया होगा। जल्दी आ जाएगा। मगर वह दोपहर तक लौटा हीं नहीं। परिजनों ने बताया कि हमने उसे फोन भी किया था। फिर भी उसने कोई जवाब नहीं दिया।

इसके बाद हमने उसके बारे में गांव में भी पता लगाया, पर उसका कुछ पता नहीं चला। बाद में शाम के वक्त गांव के लोगों ने परिजनों की सूचना दी कि खेत में रितेश की लाश पड़ी है। जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे थे। पुलिस को भी इस बारे में सूचना दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर अब जांच शुरू की है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग पुलिस ने खोज निकाले 170 गुम मोबाइल: SP...

दुर्ग-भिलाई। दुर्ग पुलिस ने आज गुम हुए 170 मोबाइलों को उनके असली मालिकों को लौटाया हैं। जिले में गुम मोबाईल के संबंध में लगातार...

CBSE 10वीं-12वीं रिजल्ट: शकुन्तला विद्यालय और शारदा विद्यालय के...

भिलाई। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा मण्डल, नई दिल्ली द्वारा आयोजित सीनियर सेकेंडरी सर्टिफिकेट परीक्षा परिणाम 2024 दिनांक 13.05.2024 को घोषित हुआ। जिसमें शकुन्तला विद्यालय, रामनगर...

CG – प्रेमिका ने भागने से किया मना तो...

प्रेमिका ने भागने से किया मना तो प्रेमी ने दे दी जान डेस्क। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले प्रेम प्रसंग का एक मामला सामने आया है।‌...

22 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म: CBSE ने 12वीं...

नई दिल्ली: सीबीएसई बोर्ड ने 12वीं के बाद 10वीं के नतीजे भी घोषित कर दिए हैं. 12वीं की परीक्षा में कुल 17 लाख से...

ट्रेंडिंग